AAP की रैली को लेकर कहीं लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए तो कही चंद कदमों का सफर तय करने के लिए पूरे शहर के चक्कर काटने पड़े। दरअसल मोहाली में आम आदमी पार्टी की सोमवार की राज्यस्तरीय रैली के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम की वजह से आम लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। दिक्कतों और जाम के अलावा पुलिस मुलाजिमों की बदसलूकी लोगों को अलग से सहनी पड़ी। शाम सवा चार बजे रैली खत्म हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह से ही फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में आप समर्थक जुटना शुरू हो गए थे। वहीं, आप की रैली को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया था।
2 of 8
आप की रैली
- फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ जाने रोड को छोड़कर अधिकतर सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा समस्या फेज-1 मोहाली गांव से वाईपीएस स्कूल की तरफ आने वाले लोगों को उठानी पड़ी। क्योंकि पुलिस ने सेक्टर-52 और फेज-सात की डिवाइडिंग रोड से लेकर वाईपीएस चौक तक बैरिकेडिंग कर रखी थी। इससे लोगों को अन्य सड़कों से होकर निकलना पड़ा। जिससे लोगों को पांच मिनट का सफर बीस से 25 मिनट में तय करना पड़ा।
3 of 8
आप की रैली
- फोटो : amar ujala
वहीं, दोपहर के समय जब आप समर्थकों ने चंडीगढ़ की तरफ कूच किया तो शॉपिंग स्ट्रीट से फेज-9 के एजुकेशन बोर्ड की तरफ जाने वाली सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इसी तरह सेक्टर-70 में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर फेज-8 वाली साइड में जाने से रोक दिया। वहीं, आप के समर्थक वाईपीएस चौक पर दोनों तरफ बैठ गए। इससे लोग काफी परेशान हुए। वहीं, बैरिकेडिंग के चलते मुलाजिम, दूधिया और बच्चे को ज्यादा परेशान उठानी पड़ी।
4 of 8
आप की रैली
- फोटो : amar ujala
आप की रैली के कारण करीब 20 मिनट तक फेज-8 में एंबुलेंस जाम में फंसी रही। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एंबुलेंस को जाम से निकाला। इसके अलावा लारेंस और वाईपीएस स्कूल के बच्चों को भी इस दौरान परेशानी उठानी पड़ी।
5 of 8
आप की रैली
- फोटो : amar ujala
रैली में आम लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी पानी के लिए तरस गए। जो टंकियां प्रशासन की तरफ से मंगवाई र्गइं थीं। उनमें पानी खत्म हो गया था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मंदिरों व घरों से पानी लेकर काम चलाया। इसी बीच एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ध्यान में जब मामला आया तो उन्होंने मौके पर पानी मुहैया करवाने के आदेश दिए, लेकिन यह आदेश भी हवा हवाई साबित हुए।