फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 नवंबर से 36 दिन बजा सकेंगे शहनाई, जानिए कौन-कौन सी तारीखों पर पड़ रहे हैं शुभ मुहूर्त

Thu, 17 Oct 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 17 Oct 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Shubh Muhurt and Shubh Dates for Marriage after 8 November
प्रतीकात्मक तस्वीर
शादी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 8 नवंबर से 36 दिनों तक घर में शहनाई बजा सकेंगे। यहां जानिए शुभ मुहूर्त और तारीखें...
Shubh Muhurt and Shubh Dates for Marriage after 8 November
प्रतीकात्मक तस्वीर
आठ नवंबर को देवउठनी ग्यारस है। इसे अनबूझ साया भी कहते है। यह विशेष साया होता है। 8 नवंबर के बाद 36 दिन यानी 14 दिसंबर तक खूब शहनाई बजेगी। फिर एक महीने तक शादियां बंद रहेंगी। हरियाणा के हिसार में ऋषि नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी आचार्य राममेहर शास्त्री ने बताया कि 14 दिसंबर को गुरु अस्त हो जाएगा यानी तारा डूब जाएगा। इसलिए एक महीने तक कोई शादी नहीं होगी। 14 दिसंबर से 13 जनवरी तक शादियां बंद रहेंगी, लेकिन 14 जनवरी से फिर से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी, जो आगे चलती रहेगी। उसके बाद सभी शुभ मुहूर्त बताए गए हैं।
Shubh Muhurt and Shubh Dates for Marriage after 8 November
प्रतीकात्मक फोटो
12 जुलाई से बंद थीं शादियां
आचार्य ने बताया कि 12 जुलाई से शादियां बंद थीं, क्योंकि 12 जुलाई को हरि शयनी एकादशी थी। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए सोते हैं। इस दिन कोई शादी, मकान, मुहूर्त, नींव रखना सहित अन्य कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं। जिसे चातुर्मास भी कहते हैं। इसलिए शादियां बंद रहती हैं, लेकिन आठ नवंबर को देव प्रबोधिनी यानी देवउठनी ग्यारस है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने सोने के बाद उठ जाते हैं और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। देवउठनी ग्यारस को तुलसी विवाह भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubh Muhurt and Shubh Dates for Marriage after 8 November
प्रतीकात्मक फोटो
नवंबर में इन तारीखों पर शुभ मुहूर्त
- 8 नवंबर
- 9 नवंबर
- 10 नवंबर
- 11 नवंबर
- 13 नवंबर
- 14 नवंबर
- 19 नवंबर
- 20 नवंबर
- 21 नवंबर
- 22 नवंबर
- 23 नवंबर
- 28 नवंबर
विज्ञापन
Shubh Muhurt and Shubh Dates for Marriage after 8 November
प्रतीकात्मक फोटो
दिसंबर में इन तारीखों पर शुभ मुहूर्त
- 1 दिसंबर
- 2 दिसंबर
- 3 दिसंबर
- 5 दिसंबर
- 6 दिसंबर
- 7 दिसंबर
- 8 दिसंबर
- 11 दिसंबर
- 14 दिसंबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed