{"_id":"5c416c5fbdec22738b6ad7bd","slug":"shreyasi-chhatrapati-big-announcement-on-life-imprisonment-to-gurmeet-ram-rahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब बेटी पूरी करेगी पत्रकार छत्रपति की अधूरी ख्वाहिश, राम रहीम को उम्रकैद के बाद दिखा सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बेटी पूरी करेगी पत्रकार छत्रपति की अधूरी ख्वाहिश, राम रहीम को उम्रकैद के बाद दिखा सबूत
Sat, 19 Jan 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
श्रेयसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम को उम्रकैद हो गई और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के परिवार को इंसाफ मिल गया, लेकिन अब बेटी पिता की एक अधूरी ख्वाहिश पूरी करेगी। इसके बारे में उन्होंने खुद बड़ा एलान किया।
श्रेयसी
17 जनवरी 2019 को जैसे ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख समेत 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, पत्रकार छत्रपति के परिवार में खुशी छा गई। इसके साथ ही छत्रपति की सबसे छोटी बेटी श्रेयसी ने बड़ा एलान कर दिया। श्रेयसी के अनुसार, उनका और उनके पिता का सपना था कि वह इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग करें, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद परिस्थितियां विपरित होती चली गईं और उन्हें पत्रकारिता का शिक्षण के रूप में चयन करना पड़ा।
श्रेयसी
श्रेयसी ने कहा कि अब जब उन्हें न्याय मिल गया है तो वह अपने भाइयों के साथ मिलकर पिता द्वारा चलाए गए अखबार पूरा सच को फिर से शुरू करेंगी। उनके इस फैसले में परिवार ने भी साथ दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रेयसी और अंशुल ने कहा कि 16 साल बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। सीबीआई की ओर से जिस तरह से पिता के मर्डर केस की पैरवी की गई है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंशुल छत्रपति
अंशुल ने कहा कि इस लड़ाई के दौरान उन्होंने बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे, लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। यह उनके संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि संत का रूप धारण कर अपराध करने वाला राम रहीम आज सलाखों के पीछे है। गुरमीत राम रहीम ने उनके पिता रामचंद्र छत्रपति पर ही नहीं, बल्कि देश के चौथे स्तंभ पर हमला किया। न्याय के लिए उनकी पूरी फैमिली ने 16 साल तक संघर्ष किया।
विज्ञापन
राम रहीम
अंशुल ने कहा गुरमीत राम रहीम जैसे ताकतवर दुश्मन के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। आज मेरे पिता के हत्यारों को जो सजा मिली है, उससे वह संतुष्ट हैं। समाज में इस तरह का अपराध करने से पहले लोग 100 बार सोचेंगे। कोर्ट ने इस तरह का फैसला देकर न्याय की आस लगाए लोगों का हौसला बढ़ाया है। सीबीआई के वकील एसपीएस वर्मा की ओर से केस की दलीलें पुख्ता तौर पर रखी गई थीं।