नये साल के सेलिब्रेशन के लिए अगर आपने भी दोस्तों या परिवार के साथ पहाड़ों पर जाने का प्लान बनाया है तो शिमला प्रशासन ने कई हिदायतें जारी की हैं, पढ़ लिजिए काम आएगी।
2 of 7
शिमला जाने वाले ध्यान दें
हर साल सर्दियों के मौसम के दौरान लाखों सैलानी शिमला घूमने तथा वहां पड़ती बर्फबारी का आनंद लेने के लिए जाते है। ऊंची पहाड़ियों पर स्थित इस केंद्र पर जब भारी बर्फबारी पड़ती है तो बड़ी तादाद में सैलानी पहुंच जाते है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगता है।
3 of 7
शिमला जाने वाले ध्यान दें
नतीजतन आवाजाही समस्या, सड़क हादसे, स्वास्थ्य सहूलियतें, होटलों में कमरों की कमी, बिजली तथा पानी की कमी भी पैदा हो जाती है। इन सभी परेशानियों को कम करने के लिए जिला प्रशासन शिमला की ओर से पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा के प्रशासन से सहयोग की मांग की है। इस संबंध में शिमला के डिप्टी कमिश्नर रोहन चंद ठाकुर ने विभिन्न डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखकर सैलानियों के लिए कुछ हिदायत जारी करने की अपील की है।
4 of 7
शिमला जाने वाले ध्यान दें
- फोटो : File Photo
पत्र में लिखा है कि घूमने के लिए आने से पहले सैलानी बाकायदा होटलों या गेस्ट हाउस में बुकिंग करवा कर ही आएं, क्योंकि मौके पर कमरा न मिलने के कारण सैलानियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जब शिमला में बर्फ पड़ती है तो यह आमतौर पर 3-4 दिन रहती है। इसके साथ लगते इलाकों कुफरी, नारकंडा तथा अन्य जगहों पर भी बर्फ पड़ती है। इसके अलावा...
5 of 7
शिमला जाने वाले ध्यान दें
सैलानी एकदम शिमला पहुंचने के बजाय इसके साथ लगते इलाकों में भी आनंद ले सकते है। बर्फ कम होने के बाद शिमला का आनंद भी लिया जा सकता है। शिमला घूमने जाने वाले हमेशा तजुर्बेकार तथा समझदार ड्राइवर ही लेकर जाना चाहिए।