रेस्टोरेंट में अय्याशी का दौर चलता था। पुलिस ने छापा मारकर लड़कियों को पकड़ा तो उन्होंने बताया कि क्यों और कैसे वे यह काम करती थीं।
2 of 12
रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट
मामला हरियाणा के पानीपत का है। असम से लड़कियों की तस्करी कर पानीपत का दंपति अनाज मंडी के पास आरआर रेस्टोरेंट में उनसे देह व्यापार कराता था। लड़कियों को वहां से नौकरी का झांसा देकर लाया जाता था। फिर उनको यहां एक तहखाने में जबरदस्ती रखा जाता था। असम से 18 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई लड़की को तलाशते हुए पुलिस पानीपत पहुंची।
3 of 12
रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट
पुलिस ने वीरवार को पानीपत पुलिस के साथ मिलकर आरआर रेस्टोरेंट में छापा मारकर पांच असम की लड़कियों को मुक्त कराया। रेस्टोरेंट का आरोपी मालिक राकेश फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी को को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी युवतियों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। फिलहाल सभी लड़कियों को करनाल में रखा गया है। एक अप्रैल को असम पुलिस उन्हें वापस असम लेकर जाएगी।
ऐसे हुआ मानव तस्करी का खुलासा
असम के नौगांव से 18 मार्च को 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने इसकी शिकायत असम पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी ने बताया कि उसने रिंकी नाम की महिला से लड़की को मिलवाया था। रिंकी लड़की को दिल्ली व हरियाणा में अच्छी नौकरी दिलाने के लिए अपने साथ लेकर गई थी। असम पुलिस ने वहीं से मामले की मॉनीटरिंग शुरू की।
5 of 12
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
असम पुलिस के सब इंस्पेक्टर यानसिना, सिपाही ताफाजुहक, सिपाही गंगा व सिपाही रुनोब्रो ने उस आरोपी से रिंकी का मोबाइल नंबर लिया और उसकी डिटेल निकलवाई। वहां से पता चला कि रिंकी पानीपत में रहती है। असम पुलिस ने पानीपत की डीसी सुमेधा कटारिया व एसपी राहुल शर्मा को इसकी सूचना दी। एसपी ने चांदनी बाग थाना पुलिस को असम पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए। दोपहर 2 बजे असम पुलिस चांदनी बाग थाना क्षेत्र में पहुंची।