राधे मां हाल ही में लाल रंग का ऐसा गाउन पहने हुए दिखीं, देखकर हीरोइनें भी पानी भरने लगेंगी। देखिए तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं...
राधे मां चार दिन के दौरे पर गुरु नगरी अमृतसर पहुंची। जैसे ही वे एयरपोर्ट पर पहुंची, उनके भक्त वाहवाही करने लगे। उन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लग गया और वे मोबाइल में उनके कैद करने लगे।
करें भी क्यों न, राधे मां लाल रंग के गाउन में इतनी खूबसूरत जो लग रही थीं। राधे मां उनके भक्तों ने फूलों से भव्य स्वागत किया। राधे मां के सेवादार टली बाबा जी ने बताया कि राधे मां पठानकोट में शिवरात्रि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
बता दें कि राधे मां कई बार अमृतसर आ चुकी हैं और अपने पहनावे को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। वे खुद को देवी बताती हैं। उन्हें ग्लैमरस धर्मगुरु के तौर पर भी जाना जाता है। कई विवादों से भी वे जुड़ी हुई हैं।
हाल ही में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया था कि पुलिस विभाग चौंक गया। वे थाने में पहुंची और एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गईं। दिल्ली के विवेक विहार थाने में राधे मां ने यह काम किया। एक तस्वीर सामने आई है, इसमें एसएचओ साहब भी वर्दी पहने, मां की चुनरी ओढ़े हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं।