{"_id":"5a7e9bdf4f1c1ba4268b9976","slug":"secrets-revealed-about-dera-sacha-sauda-ram-rahim-and-bathinda-blast-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा के बारे में दो सनसनीखेज दावे, सुनकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा के बारे में दो सनसनीखेज दावे, सुनकर उड़ जाएंगे होश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम और उनके डेरा सच्चा सौदा के बारे में दो ऐसे सनसनीखेज दावे किए गए हैं, जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे, पुलिस भी चकरा जाएगी।
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा में फिल्मों की शूटिंग की आड़ में डेरामुखी अपने कुर्बानी गैंग के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दिलाया करते थे। यह खुलासा शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम सिंह के एक रिश्तेदार भूपिंदर सिंह गोरा ने किया। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भूपिंदर सिंह गोरा, जो हरमिंदर सिंह जस्सी के भांजे हैं, अपने वकील के साथ मौजूद थे। यहां उन्होंने बताया कि डेरा सिरसा में हथियारों का बढ़ा जखीरा छिपाया गया था और डेरामुखी ने कुर्बानी गैंग के रूप में 15000 शिष्यों को तैयार किया था।
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
गोरा ने बताया कि डेरे में फिल्म शूटिंग के दौरान जो फायरिंग और बम धमाके के सीन फिल्माए जाते थे, वे दरअसल कुर्बानी गैंग को हथियारों की ट्रेनिंग का हिस्सा होता था। किसी को पता न चले, इसलिए इस ट्रेनिंग को फिल्म शूटिंग का नाम दिया जाता था। गोरा ने खुलासा कि कि डेरा और डेरामुखी के राज खोलने के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्हें मारने के लिए डेरे ने एक लाख रुपये की सुपारी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : File Photo
गोरा ने बताया कि उन्होंने इस बात को लेकर 16 जनवरी को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। गोरा ने कहा कि डेरे में एक ऐसी जगह भी थी, जहां विरोध करने वालों को बंद करके पहले बुरी तरह पीटा जाता था। अगर विरोधी जुबान बंद रखने पर राजी नहीं होता था तो उसे गायब कर दिया जाता था। गोरा ने पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मौड़ मंडी में हुए कार ब्लास्ट के लिए डेरामुखी और उनके समधी कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
राम रहीम
गोरा ने आरोप लगाया था कि ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार डेरा सिरसा में भी तैयार कई गई थी और चुनाव प्रचार के दौरान बम धमाका करवाकर हरमिंदर सिंह जस्सी के पक्ष में सहानुभूति की लहर बनाने की योजना थी, ताकि वे आसानी से चुनाव जीत जाएं। गोरा ने आगे कहा कि इस कांड में पकड़े गए लोगों ने भी खुलासा किया है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार को उन्होंने सिरसा डेरे में ही पेंट किया था और उसमें वहीं पर कई बदलाव किए गए थे।