एसबीआई ने अकाउंट में जमा पैसे को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किया है। इनमें से कई टेंशन देंगे तो कई राहत, जानने के लिए क्लिक करें।
एसबीआई चंडीगढ़ के अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने के लिए नियम बदल दिए गए हैं, जो खुशी देंगे। साथ ही पेनल्टी को लेकर भी नए नियम जारी किए गए हैं, जो टेंशन देंगे।
नए नियम के मुताबिक, अब खाते में तय किया गया न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर अब 50 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज के बजाए सिर्फ 15 रुपये देने होंगे। मेट्रो सिटी और शहरों में रहने वाले ग्राहकों पर यह नियम लागू होगा।
अर्ध-शहरी इलाकों और गांव में रहने वाले ग्राहकों को भी कम पेनल्टी देनी होगी। पेनाल्टी 40 रुपये से कम करके 12 रुपये कर दी गई है। वहीं, न्यूनतम बैलेंस की सीमा वही रखी गई है जो पहले थी।
नियम के मुताबिक, मेट्रोपॉलिटन शहरों में रहने वाले लोगों को 5000, शहरी क्षेत्रीय लोकों को 3000, अर्धशहरी क्षेत्रीय लोगों को 2000 और ग्रामीणों को खाते में कम से कम 1000 रुपये रखने होंगे।