अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) के ग्राहक हैं और आधार कार्ड खाते से लिंक करना है तो ये तरीका अपनाएं, चुटकियों में काम हो जाएगा।
दरअसल, एसबीआई ने ग्राहकों को खाते से आधार लिंक करने की एक सुविधा दी है। इससे लोग घर बैठे ही लिंक कर सकते हैं और ये सुविधा है एक ऐप, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप का नाम है, एसबीआई एनीवेयर पर्सनल एप्लीकेशन। एसबीआई ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा की है। वहीं इस ऐप से खाते को लिंक करना बेहद आसान है।
ऐप यूज करने के लिए पहले आपको लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको (Aadhaar linking to all Bank accounts under Requests menu) पर क्लिक करना होगा।
इस पर क्लिक करते ही एक विंडो खुल जाएगी। विंडो खुलते ही आगे दिए जाने वाले ऑप्शन के अनुसार स्टेप्स फॉलो करते जाएं। आपका नंबर आधार से लिंक हो जाएगा। इसका मैसेज भी आ जाएगा।