एक विदेशी छोरे ने सपना चौधरी को पसंद किया है। वो उसे इतना भा गई कि सपना जैसी भी है, उसी रूप में वह उससे शादी करना चाहता है।
इस मामले का एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और वीडियो भी ऐसा है, देखकर आप भी पगला जाएंगे। यकीं ही नहीं कर पाएंगे कि ये वही सपना चौधरी है।
वीडियो 3 अप्रैल को अपलोड किया गया था और इसमें सपना चौधरी जहां अपने सोलिड डांस से कहर ढा रही हैं, वहीं बुलेट, ट्रैक्टर चलाते हुए और हुक्का गुड़गुड़ाते हुए भी दिख रही हैं।
वीडियो में सपना चौधरी ठेठ हरियाणवी छोरी के किरदार में हैं। एक विदेशी छोरा उन्हें देखने के लिए आया है, जो उनकी अदाओं पर इतना फिदा हो गया कि उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला।
चौंकिए मत, असलियत कुछ और ही है। दरअसल, ये वीडियो सपना चौधरी का एक्टिंग वीडियो है। यह वीडियो यूट्यूबर आशिकीन ने बनाया है। आशिकीन, यूट्यूब का जानामाना नाम हैं। इस चैनल के 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं।