शादी के सवाल पर जवाब देने से भागने वाली सपना चौधरी के लिए वैलेंटाइन डे का कोई मतलब नहीं, आखिर लड़कों से वे इतनी नफरत क्यों करती हैं?
इसका जवाब है सपना चौधरी का वो जवाब, जो उनके चाहने वालों का दिल तोड़ देगा। सपना चौधरी कहती हैं कि वे शादी-वादी नहीं करेंगी। न ही अभी इसमें कोई रुचि है। मन हुआ तो कर लूंगी, नहीं तो नहीं।
सपना से एक कार्यक्रम के दौरान शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या। अभी अपने काम पर फोकस कर रही हूं। मेरा फोकस पैसों पर है।
सपना चौधरी ने अपने बारे में बताते हुए कई खुलासे किए थे। सपना ने बताया कि उसकी बहन की दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गया। इसीलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।
सपना ने ये भी बताया कि उनको एक लड़का पसंद है। सपना ने कहा कि जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है।