500-1000 के नोट बंद होने के बाद से देश में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन भाजपा से जुड़े इस नेता को पहले से पता था कि 2000 का नोट आने वाला है, जानिए कैसे?
2 of 10
एडवोकेट संजीव कंबोज द्वारा ट्वीट की गई फोटो
ये शख्स हैं पंजाब भाजपा के लीगल सेल के को-कनवीनर एडवोकेट संजीव कंबोज। अपने ट्विटर एकाउंट से संजीव ने 6 नवंबर को ही बता दिया था कि भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 2,000 रुपए की करेंसी नोट जारी करने वाली है।
3 of 10
एडवोकेट संजीव कंबोज द्वारा ट्वीट की गई फोटो
बता दें कि @kambojOffice यूजर एकाउंट से 6 नवंबर को हुए ट्वीट का ही जिक्र दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में किया था।
4 of 10
एडवोकेट संजीव कंबोज द्वारा ट्वीट की गई फोटो
केजरीवाल ने कंबोज पर आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की घोषणा से 2 दिन पहले 2,000 रुपए की गड्डी लेकर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
5 of 10
पंजाब भाजपा के लीगल सेल के को-कनवीनर एडवोकेट संजीव कंबोज
वहीं इस मामले पर संजीव ने कहा है कि उनके पास यह फोटो वाट्सएप से आई थी, जिसे उन्होने अपने ट्वीटर पर अपलोड की थी।