{"_id":"587b4b194f1c1b5b03efe108","slug":"salute-to-punjab-farmer-son-amarjeet-sohi-minister-in-canada-government-profile-and-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेल्यूटः विदेश में मंत्री है किसान का ये बेटा, कभी चलाता था टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्यूटः विदेश में मंत्री है किसान का ये बेटा, कभी चलाता था टैक्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान के इस होनहार बेटे को सेल्यूट कीजिए। यह कभी टैक्सी चलाता था और आज विदेश में मंत्री के पद पर है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
पंजाब में संगरूर जिले के गांव बनभौरा के रहने वाले अमरजीत सोही की बात हम कर रहे हैं। अमरजीत कनाडा में एडमंटन मिल वूड्स से सांसद हैं और फेडरल कैबिनेट में इंन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कम्यूनिटीज मंत्री हैं। अमरजीत के पिता खेती करते थे। अमरजीत के बड़े भाई जगदेव 1977 में इंजीनियरिंग के बाद एनआरआई लड़की से शादी कर कनाडा चले गए थे।
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
अमरजीत ने गांव के सरकारी स्कूल से 10वीं करने के बाद मालेरकोटला के कॉलेज में दाखिला लिया। 1981 में जगदेव ने माता-पिता को अपने पास कनाडा बुला लिया। 19 साल के अमरजीत भी साथ गए। वीरवार को अमरजीत सोही अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने बनभौरा गांव पहुंचे तो यहां पत्रकारों से बातचीत में अपने बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
सोही ने बताया कि 1981 तक पंजाब में रहते हुए अमरजीत ह्यूमन राइट ग्रुप में रहकर लोगों की भलाई से जुड़े काम करते थे। वे मशहूर नाटककार गुरशरण सिंह के साथ जुड़े थे। 1988 में अमरजीत पंजाब आए थे। उसी दौरान उन्हें बिहार में ह्यूमन राइट्स के एक प्रोग्राम में आने का निमंत्रण मिला, तो अमरजीत वहां चले गए। तब पंजाब में आतंकवाद चरम पर था।
विज्ञापन
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
सोही ने बताया कि उस कार्यक्रम में छापा मारकर पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें अमरजीत सोही भी थे। टाडा लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया। उस समय हरकेश लुधियाना में कैटल फीड का कारोबार करते थे। अमरजीत की गिरफ्तारी की अगली सुबह पुलिस लुधियाना पहुंच गई और पड़ोसियों से पूछताछ करने लगी। तमाम प्रयासों के साथ-साथ उन्होंने अमरजीत के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया।