भारत के 'मैडम तुसाद म्यूजियम' में बहादुर नीरजा को सलाम
क्या आप जानते हैं कि लंदन की तर्ज पर भारत में पंजाब के मोगा में एक 'मैडम तुसाद म्यूजियम' बना है। इसे देखने तमिलनाडु से प्रमुख शख्सियतों की टीम पहुंची। आप भी देखिए। -रिपोर्ट:अमित शर्मा।
भारत के 'मैडम तुसाद म्यूजियम' में बहादुर नीरजा को सलाम
मोगा के गांव घल्लकलां स्थित सवा एकड़ जमीन में देश भगत पार्क में कई शख्सियतें विराजमान हैं। नीरजा फिल्म रिलीज होने के बाद पार्क विशेष आकर्षण का केंद्र है। तमिलनाडु से सेवामुक्त सेना के अधिकारियों की टीम ने शहीद नीरजा भनोट और और 35 से अधिक महान देशभक्तों की यादगारों के दर्शन किए। कहा, कि यह गर्व की बात है कि यह पार्क एक गांव में स्थापित किया गया है। सभ्याचार, विरसे और शहीदी विरासत को संभालने के लिए इसकी सख्त जरूरत है।
भारत के 'मैडम तुसाद म्यूजियम' में बहादुर नीरजा को सलाम
पार्क में नीरजा भनोज समेत समेत करीब 35 से अधिक महान हस्तियों की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। नौजवान मूर्तिकार मनजीत सिंह ने युवाओं में देश भक्ति की भावना पैदा करने और अपने विरसे से जोड़ने के लिए यह बीड़ा उठाया है। सवा एकड़ जमीन में बने देशभक्त पार्क बलिदान, त्याग और हुनर की महानता बयान कर रहा है। मूर्तिकार मनजीत सिंह गिल ने भाई सुरजीत सिंह गिल के साथ विरासत संभालने का भारी आर्थिक बोझ से प्रयास जारी रखने का फैसला लिया है।
भारत के 'मैडम तुसाद म्यूजियम' में बहादुर नीरजा को सलाम
इस पार्क में 30 साल पहले 23 जून 1985 को कनाडा में हुए जहाज हादसे में मरे 329 लोगों की याद में कनिष्क फ्लाइट-182 की प्रतिमा तैयार कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। प्रतिमा पर लगभग साढे़ तीन लाख रुपये खर्च हुआ है। प्रतिमा को श्रद्धांजलि भेंट करता मूर्तिकार मनजीत सिंह व अन्य।
भारत के 'मैडम तुसाद म्यूजियम' में बहादुर नीरजा को सलाम
पार्क में मनजीत गिल द्वारा रचित एथलीट के बादशाह मिल्खा सिंह समेत शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपत, चंद्रशेखर आजाद, मदन लाल ढींगरा, महात्मा गांधी, डॉ. बीआर अंबेडकर, एयर होस्टस नीरजा भनोट, बाबा बंदा सिंह बहादुर व बाबा शेख फरीद, उस्ताद दामन जी के अलावा पांचों साहिब के शहीदों समेत करीब 35 से अधिक महान हस्तियों की प्रतिमा स्थापित की गई हैं।