{"_id":"57810ea04f1c1bca497fa01c","slug":"salman-khan-anushka-movie-sultan-wrestler-ajit-pal-khatri-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुल्तान' में अनुष्का से लड़ा असली पहलवान आया सामने, बताया फाइट का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सुल्तान' में अनुष्का से लड़ा असली पहलवान आया सामने, बताया फाइट का सच
Sun, 10 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 10 Jul 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
sultan wrestler
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का से फाइट करने वाला असली पहलवान सामने आ गया। वह हरियाणा का है। उसने फिल्मी फाइट का रियल सच बताया। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 4
wrestler sultan
- फोटो : amarujala
ये पहलवान है, हरियाणा के झज्जर जिले के गांव कुलासी का रहने वाला अजीत पाल खत्री। फिल्म में अजीत पाल खत्री के किरदार का नाम बग्गा सिंह है। बग्गा फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ मिट्टी के अखाड़े में कुश्ती करते दिख रहे हैं। हालांकि नेशनल लेवल के इस खिलाड़ी को फिल्मी दृश्यों में अनुष्का शर्मा पटखनी देती नजर आ रही है, जबकि मिट्टी पर ये पहलवान अच्छे-अच्छे पहलवानों को मात दे चुका है।
3 of 4
wrestler ajit pal khatri
- फोटो : amarujala
अजीत पाल खत्री ने बताया कि वह मास्टर चंदगी राम अखाड़े में प्रैक्टिस करते हैं और यहीं से यशराज फिल्मस वालों ने उनका ऑडिशन लेकर सलेशन किया। फिर वे फिल्म में सलमान और अनुष्का शर्मा के कोच बने जगदीश कालीरमण के साथ मुम्बई गए और वहां करीब 2 महीने तक अनुष्का शर्मा को कुश्ती की टैक्निक प्रैक्टिस भी करवाई। अजीत पाल खत्री हाल फिलहाल वो उत्तर प्रदेश पुलिस में हैड कान्सटेबल की नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
wrestler ajit pal khatri
- फोटो : amarujala
अजीत पाल खत्री ने बताया कि इन दिनों वह सीतापुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। फिल्म में काम करना उनके लिए सलमान खान ने बेहद आसान बना दिया। अक्सर सैट पर आते ही सलमान पूछते थे और खत्री क्या हाल है। फिल्म में सलमान खान के साथ भी अजीत पाल का एक सीन है, जिसमें वो सलमान खान के साथ मैट पर दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे। वहीं अनुष्का शर्मा उन्हे हरियाणवी में उससे बात करने के लिए कहती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।