रोहतक की निर्भया के साथ जो हुआ उसने देश को हिला कर रख दिया। युवती से हैवानों वाली हरकत करने वालों के खिलाफ देश में गुस्सा है, और अब उनके लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
हरियाणा के रोहतक में दलित महिला से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का मामला सोनीपत की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में इस तरह के घृणित अपराध को किसी भी हालत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अपराध के दोषियों को हर हालत में सजा मिलेगी।
23 साल की महिला बीते 9 मई को सोनीपत से लापता थी। इसके दो दिन बाद यानी 11 मई को रोहतक के अर्बन स्टेट में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप के पास उसका शव काफी बुरी हालत में मिला था। आवारा कुत्तों ने महिला के चेहरे और शरीर के कई दूसरे हिस्सों को काट खाया था।
गौरतलब है कि निर्भया की याद दिलाने वाली यह वारदात बीते 9 मई की है. 20 वर्षीय युवती काम से वापस घर लौट रही थी। सुमित और विकास नामक दो युवक उसे किडनैप कर रोहतक आईएमटी इलाके के पीछे पार्श्वनाथ कॉलोनी ले गए। पीड़िता के साथ तीन दिनों तक गैंगरेप किया गया और फिर तेज धार हथियार से उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मानें तो पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीजों से वार किया गया है। पीड़िता की पहचान छुपाने के लिए दोनों हैवानों ने उसके सिर को पत्थरों से कुचल दिया. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके सिर पर कई बार गाड़ी चढ़ा दी।