ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
एक लुटेरा सेक्टर-22 स्थित करण ज्वेलर्स शॉप में फायरिंग कर 12 लाख के गहने लूट कर फरार हो गया और 30 कदम की दूरी पर पुलिस मुंह फाड़े रह गई।
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
लुटेरा आराम से पैदल चलते हुए निकल गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने और आसपास के घरों में झांकने की औपचारिक कर्रवाई करती रही।
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
वारदात सोमवार सुबह सवा 11 और साढ़े 11 बजे के बीच हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तो मौके पर पहुंच गए मगर पुलिस को सूचना देकर बुलाना पड़ा।
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
सेल्समैन परमजीत सिंह को गोली मारकर लुटेरे ने करीब तीन ट्रे से गहने समेट कर अपने बेग में डाले। चश्मदीद पड़ोसी दुकानदार इश्विंदर सिंह ने बताया कि फयरिंग की अवाज सुनकर देखने के लिए आए।
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
चश्मदीद गवाह ने लुटेरे को सड़क क्रॉस कर सेक्टर 22-ए के मकानों के बीच गली से फरार होते हुए देखा। लुटेरे ने काले रंग की टोपी और टीशर्ट पहनी हुई थी और उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी।