फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद

Tue, 21 Apr 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा) Updated Tue, 21 Apr 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद

robbery at petrol pump, CCTV footage

बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की बातों को धता बताते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पिस्तौल के बल पर रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर स्थित अरावली फिलिंग स्टेशन में कर्मी से 36 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया। लूट की वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात हरियाणा के खोल में घटी।

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद

robbery at petrol pump, CCTV footage

बेखौफी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार तड़के सिर्फ एक बदमाश ने पिस्तौल के बल पर घटना को अंजाम देते हुए वहां से फरार हो गया। लूट की वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाश का मुंह ढंका होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लूट की सूचना पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने आरोपी बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद

robbery at petrol pump, CCTV footage

रेवाड़ी-नारनौल मार्ग स्थित अरावली फिलिंग स्टेशन पर सोमवार तड़के करीब चार बजे दो कर्मी पूर्ण सिंह और अजीत मौजूद थे। अजीत पेट्रोल पंप में सो रहा था, जबकि पूर्ण सिंह वाहनों में तेल डाल रहा था। करीब चार बजे पूर्ण सिंह पंप स्थित कार्यालय पहुंचा तो वहां मौका पाकर पहले ही दाखिल हुए बदमाश ने पूर्ण सिंह को पकड़ लिया और कनपटी पर पिस्तौल लगा उसकी जेब से 36 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद

robbery at petrol pump, CCTV footage

बीच में कुछ हाथापाई भी हुई लेकिन आरोपी पिस्टल दिखाते हुए पैदल ही पेट्रोल पंप से भागकर कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। सेल्समैन ने साथी को जगाते हुए बदमाश का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन फरार हो चुका था। सूचना पर खोल थाना पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद

robbery at petrol pump, CCTV footage

लूट की घटना का पता चलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अकेला लुटेरा मुंह पर रुमाल बांध कर और हाथ में रिवाल्वर लेकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed