फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक, खरीदते समय ऐसे पहचानें

Sun, 07 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
risks for health, fruits cooked hazared chemicals
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
सीजन के शुरु होते ही फलों को पकाने में कैमिकल का इस्तेमाल धड़ल्ले से होने लगता है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। आम या पपीता खरीदते समय आप असली-नकली की ऐसे पहचान कर सकते हैं।
risks for health, fruits cooked hazared chemicals
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से 53 साल पहले 1964 में ही सरकार ने फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया हुआ है। लेकिन ये खतरनाक केमिकल फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है।
risks for health, fruits cooked hazared chemicals
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
आमतौर पर फल व्यापारी इस केमिकल को मसाला कहते हैं और इससे आम, केले या फिर पपीते पकाए जाते हैं। कैल्शियम कार्बाइड हमारे शरीर के लिए बहुत ख़तरनाक होता है। डॉक्टरों के मुताबिक इस खतरनाक कैमिकल के लगातार इस्तेमाल से कैंसर होने की पूरी आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
risks for health, fruits cooked hazared chemicals
papaya
फलों को केमिकल से पकाने वाले फल विक्रेताओं पर शुक्रवार को शिकंजा कसा गया। एसडीएम डॉ. तपस्या राघव के नेतृत्व में फूड सेफ्टी, मार्केट कमेटी व पुलिस ने सवेरे छह बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 26 मंडी में छापा मारा। छापे की सूचना मिलते ही मार्केट में हड़कंप मच गया। फल विक्रेता अपना सामान छोड़कर फरार हो गए। जांच में पता चला कि कैल्शियम कार्बाइड केमिकल से पपीते को पकाया जा रहा था। 
विज्ञापन
risks for health, fruits cooked hazared chemicals
papaya
इस दौरान आम को विशेष मिश्रण इथिलिन से पकाया जा रहा था। हालांकि अभी इसे लेकर विभाग असमंजस में है। हालांकि फूड सेफ्टी रेग्युलेशन के मुताबिक एक किलोग्राम फल में तीन मिलीग्राम इथिलिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बावजूद विभाग ने ईथिलिन को इकट्ठा कर रख लिया है। विभाग के अधिकारी इस बारे में उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed