हरियाणा को खिलाड़ियों की धरती ऐसे ही नहीं कही जाती है। यहां की मिट्टी में ही कुछ ऐसा है जो सभी को प्रेरणा देती है, पढ़िए अगर आप भी हरियाणा के हैं तो गर्व महसूस करेंगे।
हरियाणवीं हर खेल में यहां के खिलाड़ी अपना दम दिखाकर सबसे आगे रहते हैं। अब दिल्ली में होने वाली एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भी सबसे ज्यादा हरियाणवी के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। इसमें देश के जिन 24 पहलवानों का चयन हुआ है, उनमें से अकेले 19 हरियाणा के हैं।
3 of 11
Sakshi malik
- फोटो : PTI
यह सभी पहलवान ऐसे हैं जो पहले भी देश को मेडल दिला चुके हैं और एशियन चैंपियनशिप में इन पर देश की बड़ी उम्मीद टिकी है। दिल्ली में 9-15 मई तक होने वाली एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए पहलवानों के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि एशियन चैंपियनशिप में किस पहलवान को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
हर भार वर्ग में 24 पहलवानों को चुना गया है, जिनमें 19 हरियाणा के रहने वाले हैं। जहां पुरुषों के फ्री स्टाइल में आठ पहलवानों में सात अकेले हरियाणा के रहने वाले हैं तो ग्रीको रोमन में आठ पहलवानों में छह हरियाणा से हैं। वहीं, हरियाणा की बेटियां भी पीछे नहीं हैं। जिन आठ महिला पहलवानों का चयन हुआ है, उनमें छह हरियाणा से रहने वाली हैं।
5 of 11
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
शादी के बाद उतरेंगे साक्षी-सत्यव्रत
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक रियो के बाद पहली बार किसी बड़ी चैंपियनशिप में खेलने उतरेंगी। हाल में उनकी शादी भी हुई है और शादी की खुशी को दोगुना करने के लिए उनके पास मेडल जीतने का अच्छा मौका है। साक्षी के साथ ही उनके पति सत्यव्रत भी देश के लिए एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीतने उतरेंगे।