फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया जीतने के बाद अपनों से लड़ रही 'धाकड़ गर्ल'

Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
rio olympic medal winner wrestler sakshi malik fighting for reward announced by haryana govt
साक्षी मलिक
इस 'धाकड़ गर्ल' ने सिर्फ 10 सेकेंड में ही बाजी पलट कर इतिहास रच दिया था, जिसके लिए दुनिया भर ने उसको सराहा। अब उसे अपनों से एक लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
rio olympic medal winner wrestler sakshi malik fighting for reward announced by haryana govt
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
बात हो रही है, रियो ओलंपिक में देश को पहलवानी में पहला मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक की। इन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जा चुका है। अवार्ड मिलने से साक्षी मलिक बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि इस अवॉर्ड के बारे में कभी नहीं सोचा था। वह अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न के बारे में ही सोचती थीं। अब देश का इतना बड़ा सम्मान उन्हें मिलने जा रहा है तो बेहद खुशी हुई है, लेकिन हैरानी नहीं है।
rio olympic medal winner wrestler sakshi malik fighting for reward announced by haryana govt
पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी मलिक कहती हैं कि उन्होंने जो मेहनत की है, उसका फल अब मिला है और अभी तो ओर मेहनत करनी है। अभी तो मुझे पदम भूषण और पदम विभूषण भी लेना है। सा​थ ही अब लक्ष्य अगले साल एशियन व कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करना है। टोकयो ओलंपिक में देश को पदक दिलाना है। पद्मश्री मिलने के बाद से साक्षी मलिक और उनका परिवार काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rio olympic medal winner wrestler sakshi malik fighting for reward announced by haryana govt
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी मलिक कहती हैं कि एक लड़की क्या कुछ नहीं कर सकती। जब मैं कर सकती हूं, तो कोई भी लड़की कर सकती है। मुझे लगता है कि हरियाणा में अब मां-बाप अपनी बेटियों की अहमियत, उसकी काबिलियत पर ऐतबार करेंगे, उसे तवज्जो देंगे। बेटियों को आगे बढ़ाएंगे। पढ़ाई में, खेल में, समाज के हर क्षेत्र में बेटियों को बढ़ावा मिले, इसके लिए मैं हर फोरम से आवाज उठाने को तैयार हूं।
विज्ञापन
rio olympic medal winner wrestler sakshi malik fighting for reward announced by haryana govt
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
वहीं अब साक्षी मलिक काफी निराश हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। उन्होंने ट्वीट करते हुए हरियाणा सरकार से पूछा कि पदक का वादा मैंने पूरा किया, सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी।' मेरे ओलंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार की ओर से घोषणाएं क्या मीडिया के लिए ही थीं?’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed