देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?
'महा संग्राम' की आपबीती बताते हुए कॉमनवेल्थ रेसलिंग हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह ने कहा कि मुकाबले से पहले ही अपने प्रतिद्वंद्वी जो लेजेंड से राष्ट्रगान के अपमान पर तीखी झड़प हो गई थी। और उसी समय उन्होंने इस अपमान के लिए लेजेंड को धूल चटाने का फैसला कर लिया। हुआ भी कुछ ऐसा ही। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचे संग्राम ने फोन पर इस बारे में अमर उजाला से खुलकर बात की।
देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?
संग्राम ने कहा, मैच से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया गया था। पहले कनाडा का राष्ट्रगान बजा। उस समय मैंने उसे पूरा सम्मान दिया और मैं अपनी जगह पर खड़ा हो गया। लेकिन जब भारतीय राष्ट्रगान बजा तो लेजेंड खड़े नहीं हुए। इस पर मैंने एतराज जताया तो जो लेजेंड बहस पर उतारू हो गए। तभी मैंने सोचा कि मौत के रिंग लेजेंड से मैं इस अपमान का बदला लेकर रहूंगा।
देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?
जीत का अनुभव साझा करते हुए संग्राम ने कहा कि शुरुआत में मैंने कुछ वार किए लेकिन लेजेंड के अनुभव के सामने एक न चल सकी। लेजेंड मुझ पर हावी रहा। एक समय तो ऐसा आया जब उसने दबोच लिया और मुझे लगा कि मेरी जान मुश्किल में है। तभी मैंने हिम्मत से काम लिया और मौका मिलने ही लेजेंड की नाक में जबरदस्त पंच जड़ दिया। फिर क्या था वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?
पंच इतना तेज था कि लेजेंड उठ नहीं सका और मैंने अपना पंच जारी रखा। तभी नॉक राउंड मुकाबले में टेन काउंटिंग में लेजेंड के न उठने पर मुझे विजेता घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, विजेता घोषित होते ही मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मैंने सोचा कि देश के अपमान का बदला मैंने लेजेंड से ले लिया है।
देखिए, संग्राम ने कैसे लिया राष्ट्रगान के अपमान का बदला?
पायल के साथ आएंगे रोहतक: संग्राम ने बताया कि इस माह के अंत में या अगले माह की शुरुआत में रोहतक आएंगे। इस बार उनके साथ मंगेतर पायल रोहतगी भी रोहतक आएंगी। पायल से शादी के सवाल को उन्होंने हंसकर टाल दिया।