500 और 1000 का नोट बदलवाने के लिए बैंक जा रहे हैं तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का ये बड़ा फरमान जरूर पढ़ लें, फायदे में रहेंगे।
2 of 5
े इलाहाबाद बैंक पर जुटी भीड़।
आरबीआई अधिकारियों के मुताबिक, लोग बैंक में आप अपने ही नोट बदलवाएं। किसी दूसरे के नोट बदलवाने का रिस्क न उठाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मुसीबत में फंस सकते हैं।
3 of 5
बैंकों में उमड़ी भीड़, नोट जमा कराने को रहे परेशान
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक, बैंक में नोट बदलवाने की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। इसके अलावा बैंक लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। ऐसे में दूसरे के पैसे बदलवाने जाना परेशानी का सबब बन सकता है।
अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सख्त हिदायत दी गई है। उनसे कहा गया है कि वे ऐसा काम हरगिज न करें और ऐसा काम करने के लिए कहने वाले लोगों से दूर रहे। नुकसान ही होगा, फायदा नहीं।
5 of 5
टीडी काॅलेज चौराहा स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में झोले में पुराने नोट लेकर कतार में लगे बैंक उपभोक्ता।
अधिकारियों के मुताबिक, लोगों की परेशानी सुलझाने के लिए बैंक पूरी तैयारी के साथ जुटे हैं। बैंकों को ज्यादा से ज्यादा काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि लोग बैंक कर्मियों को भी सहयोग करेंगे।