{"_id":"c199c8858eadc00c9286a659ce222608","slug":"rescue-operation-in-yamuna-river-for-14-life-save","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, नदी में फंसे 14 लोग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, नदी में फंसे 14 लोग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Sat, 28 Mar 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sat, 28 Mar 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
देखिए, नदी में फंसे 14 लोग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नहरी विभाग द्वारा वीरवार शाम को पश्चिमी यमुनानहर में छोड़े गए पानी से यमुनागर के रादौर में पुल का निर्माण कर रहे 14 मजदूर पानी में फंस गए। तेजधार पानी में फंसे सभी मजदूर घंटों अपनी जान बचाने के लिए निर्माणाधीन पुल के पिलर पर बैठे रहे। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मजदूर नहर के बाहर खड़े लोगों से उन्हें बचाने की गुहार लगाते रहे।
देखिए, नदी में फंसे 14 लोग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
2 of 5
लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सभी को पाइपों के जरिए नहर से बाहर निकाला गया। नहर में अचानक पानी छोड़े जाने से पुल का निर्माण कर रही मोहाली की कंपनी वैलफीन इंडियन इन कोरपोरेट को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वैलफीन इंडियन इन कोरपोरेट मोहाली के मालिक अशमिंदर सिंह सोढी ने बताया कि उन्होंने रादौर में पश्चिमी यमुना नहर का पुल बनाने का ठेका लिया हुआ है।
देखिए, नदी में फंसे 14 लोग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
3 of 5
वीरवार की शाम लगभग पांच बजे 14 मजदूर पुल के पिलर नंबर तीन पर कार्य कर रहे थे। उस समय नहर में बहुत कम पानी था। तभी अचानक नहरी विभाग द्वारा पश्चिमी यमुना नहर में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ने की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, नदी में फंसे 14 लोग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
4 of 5
लगभग तीन घंटे के बाद पुल बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लोहे के पाईपों पर चलकर मजदूर नहर से बाहर निकलें। मजदूरों ने बताया कि वे तीन घंटे तक नहर के बीच में फंसे रहे। इस दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से उन्हें बचाने के लिए कोई भी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
देखिए, नदी में फंसे 14 लोग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
5 of 5
जिस कारण अचानक नहर में पानी आने से पीलर के ऊपर काम कर रहे मजदूर बीच नदी में फंस गए। नहर में लगभग 15 फुट ऊंचाई तक पानी तेज धार से बहने लगा। मजदूरों ने अपनी जान बचाने के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगाई। पानी में तेजधार होने के कारण कोई भी उन्हें नहर से बाहर निकालने की हिम्मत नहीं कर सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।