अब जल्द ही आपकी जेब में 100 रुपए का नया नोट आने वाला है। यहां जानिए कैसा होगा ये नया नोट और इसकी खूबियां...
केंद्र सरकार ने पहले 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इसके बाद 200 रुपए का नया नोट सामने आया और अब मार्केट में जल्द ही 100 रुपए का नया नोट आने वाला है।
नाम न बताने की शर्त पर एक आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि 100 के नए नोट की छपाई जल्दी शुरू हो सकती है। पुराना नोट भी उसी तरह चलता रहेगा, नया आने के बाद धीरे-धीरे वापिस किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि नए नोटों का आकार और आयाम नहीं बदला जाएगा, ताकि एटीएम में आसानी से व्यवस्थित हो सके। जमाखोरी और कालेधन पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है।
नोट की डिजाइन तकरीबन तैयार हो चुकी है। नोट के रंग में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके रंग का आधार नीला ही रहेगा, लेकिन हल्केपन के साथ। नोट की लंबाई और चौड़ाई पुराने नोट से कम होगी।