नोटबंदी के एक साल पूरे के बाद 500, 2000 और 200 रुपये के नए नोटों को अब एक नई जानकारी सामने आई है, जान लीजिए वरना पछताएंगे आप।
दरअसल, आपकी जेब में रखे तीनों प्रकार के नए नोट पल भर में कागज का टुकड़ा बन जाएंगे। एक गलती आपके नोट को अवैध बना सकती है और बैंक उसे स्वीकार ही नहीं करेगा। ये निर्देश आरबीआई की ओर से जारी किए गए हैं।
चंडीगढ़ से एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अगर नोट पर कुछ लिखा मिला तो बैंक उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। गाइडलाइन के मुताबिक, नोट पर धार्मिक या राजनीतिक नारे या व्यावसायिक प्रयोजन वाले आपत्तिजनक शब्द लिखते हैं तो नोट अवैध माना जाएगा।
क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने किसी भी शख्स को नोट पर कुछ भी न लिखने की हिदायत दी है। नोटबंदी के तुरंत बाद यह गाइडलाइन जारी कर दी गई थी और बैंकों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया था।
5 of 6
500 का नोट
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक, पेन, स्याही या स्कैच से लिखने की अनुमति नहीं है। किसी स्थिति में बैंक ऐसे नोट स्वीकार कर भी ले, लेकिन अगर नोट पर धार्मिक, राजनीतिक स्लोगन, आपत्तिजनक शब्द आदि लिखा हो तो नोट रिफंड नियमावली-2009 के तहत वह नोट अवैध होगा।