फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब नहीं बच पाएगी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत, और जानें हाथ आते ही क्या होगा...

Wed, 13 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, raw will search honeypreet in world
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ‘राजदार’ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अब नहीं बच पाएगी और उसके हाथ आते ही वो होगा, जो कोई सोच भी नहीं सकता।


 
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, raw will search honeypreet in world
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
दरअसल, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ‘राजदार’ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश के लिए हरियाणा सरकार ने अब देश की इंटरनेशनल खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ (रिसर्च एंड एनैलिसिस विंग) की मदद मांगी है। इतना ही नहीं, हरियाणा पुलिस ने नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा है। नेपाल पुलिस ने तलाश के लिए हरियाणा पुलिस को मदद पूरा भरोसा दिलाया है। नेपाल पुलिस ने खुफिया एजेंसियों को हनीप्रीत की तलाश के लिए अलर्ट भी कर दिया है।
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, raw will search honeypreet in world
Honeypreet Insan
हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की तलाश में फिलहाल इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि हनीप्रीत यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके से नेपाल में प्रवेश कर गई है। बार्डर पर मिली पंजाब नंबर की लग्जरी गाड़ी और वहां एक रिक्शा चालक का यह बयान कि उसने एक महिला और दो पुरुषों को नेपाल बार्डर की ओर जाते देखा है, से इस संभावना को बल मिल रहा है। पुलिस के पास खुफिया एजेंसियों का यह भी इनपुट है कि हनीप्रीत नेपाल के रास्ते किसी दूसरे देश में जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, raw will search honeypreet in world
Honeypreet Insan
गिरफ्तारी के बाद कई राज होंगे उजागर
हनीप्रीत वर्ष 2011 से डेरामुखी के ज्यादा नजदीक आई। वह डेरामुखी के हर छोटे-बड़े राज से वाकिफ है। इतना ही नहीं, एमएसजी सीरीज वाली फिल्मों के जरिए डेरे का काला धन भी सफेद करने का तिकड़म हनीप्रीत ने ही लड़ाया था। इसके अलावा डेरामुखी को दोषी करार देने के बाद उसे भगाने की साजिश में हनीप्रीत ही महत्वपूर्ण कड़ी थी। पुलिस उसे इस साजिश का मास्टरमाइंड मान रही है। ऐसे कई राज से पर्दा उठाने के लिए हनीप्रीत का मिलना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, raw will search honeypreet in world
Honeypreet Insan
राम रहीम पर फिर दर्ज होगा एक और केस
हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जा चुका है। उस पर राम रहीम को भगाने के आरोप लगे हैं। हिंसा भड़काने में उसका हाथ होने की बात भी कही जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर डेरा प्रमुख के खिलाफ भी साजिश रचने की धाराओं 120-बी में मुकदमा दर्ज हो सकता है। फिलहाल पुलिस राम रहीम के खिलाफ सीधे तौर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने से बच रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed