फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम से जेल में मिलने आई पत्नी, कह गई बड़ी बात...बेटा-बेटी भी आए साथ

Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
ram rahim meeting with wife harjeet kaur in sunariya jail rohtak
राम रहीम का परिवार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मिलने के लिए पत्नी जेल पहुंची, जहां बातचीत करते हुए उन्होंने बाबा से बड़ी बात कह डाली। जानिए क्या कहा...
ram rahim meeting with wife harjeet kaur in sunariya jail rohtak
Ram rahim
जेल में रह कर अपने अनुयायियों को प्रवचन सुनाने की हाईकोर्ट की ओर से अनुमति न मिलने पर राम रहीम काफी निराश था। इस पर बाबा की पत्नी ने सांत्वना दी और कहा कि डेराप्रेमी आज भी उन्हें वही इज्जत देते हैं। सब कुछ ठीक हो जाएगा, हिम्मत न हारें।
ram rahim meeting with wife harjeet kaur in sunariya jail rohtak
Ram rahim
वीरवार को पत्नी हरजीत, बेटा जसमीत, बेटी चरनप्रीत दामाद रुहमीत राम रहीम से मिलने के लिए सुनारिया जेल पहुंचे। उन्होंने मुलाकात के दौरान डेरे में गुरु सतनाम के अवतार दिवस पर चर्चा भी की। परिजनों की बीते सोमवार को वसंत पंचमी के अवकाश के चलते मुलाकात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram rahim meeting with wife harjeet kaur in sunariya jail rohtak
Ram rahim
वहीं सिरसा डेरे में वीरवार को गुरु साह सतनाम का अवतार दिवस था। दूर-दूर से अनुयायी आए हुए थे। माना जा रहा था कि उसके परिजन वीरवार को नहीं आ पाएंगे। इसी बीच 24 जनवरी को अदालत से जेल से प्रवचन की अनुमति न मिलने से निराश राम रहीम से मिलना प्रमुख कारण बना।
विज्ञापन
ram rahim meeting with wife harjeet kaur in sunariya jail rohtak
Ram rahim
जेल प्रशासन से लेकर राम रहीम को उनके परिजनों के आने अनुमान नहीं था। परिवार के लोग 2.30 बजे पहुंचे। उनके आने के बाद राम रहीम से मिलने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। परिवार के लोग एक घंटा 50 मिनट तक परिसर में रहे। इस दौरान उनकी राह रहीम से 20 मिनट मुलाकात हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed