फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंक का दूसरा नाम था और कत्ल करके लाश के पास भंगड़ा करता था, जानिए कौन?

Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
most wanted gangster vicky gounder encounter
गैंगस्टर विक्की गौंडर
आतंक का दूसरा नाम था वो और कत्ल करने के बाद लाश के पास भंगड़ा करता था। पढ़िए एक नेशनल प्लेयर के गैंगस्टर बनने की कहानी...
most wanted gangster vicky gounder encounter
गैंगस्टर विक्की गौंडर
पंजाब का हाईप्रोफाइल गैंगस्टर विक्की गोंडर शुक्रवार शाम को एनकाउंटर में मारा गया। पंजाब सीमा से 50 मीटर दूर राजस्थान के पक्की गांव में ये एनकाउंटर हुआ। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (इंटेलीजेंस) दिनकर गुप्ता यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में प्रेमा लाहौरिया भी मारा गया, जबकि एक घायल हो गया। एक अन्य को गिरफ्तार भी किया गया है।
most wanted gangster vicky gounder encounter
गैंगस्टर विक्की गौंडर
एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बता दें कि नवंबर 2016 में पंजाब के पटियाला में नाभा जेलब्रेक के बाद से विक्की चर्चा में था। 10 लाख के इनामी मोस्टवॉन्टेड विक्की गौंडर की तलाश में हरियाणा, यूपी और पंजाब पुलिस ने बॉर्डर सील करके तलाशी अभियान छेड़ रखा था। उसे मर्डर के बाद डेडबॉडी के पास भांगड़ा करने के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
most wanted gangster vicky gounder encounter
गैंगस्टर विक्की गौंडर
विक्की गौंडर पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसे पंजाब का आनंदपाल कहा जाता था। विक्की पर हत्या, लूटपाट, धमकी और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस को उसकी लोकेशन पंजाब से लगते राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिल रही थी। शुक्रवार को उसके यहां छिपे होने की सूचना मिली और पंजाब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची।
विज्ञापन
most wanted gangster vicky gounder encounter
गैंगस्टर विक्की गौंडर
पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। आखिरकार फायरिंग में पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर की सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है कि दोनों बदमाशों का ठिकाना यहां पहले से ही था या ये फिर यहां किसी रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed