4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 4जी सुविधा को लेकर एक बड़ी बात कही। उन्होंने ऐसा मोहाली में चल रहे प्रोग्रेसिव पंजाब समिट-2015 में अपने संबोधन में कहा।
4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?
मुकेश अंबानी ने कहा कि वे बहुत जल्द पंजाब के हर गांव तक 4जी सुविधा पहुंचाने का अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेगें। उन्होंने कहा कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल न केवल उनसे सुझाव प्राप्त करते हैं, बल्कि उनको जमीनी स्तर पर लागू भी करते हैं। यही वजह है कि वह यहां निवेश के लिए प्रेरित हुए।
4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?
आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर ने कहा कि जिस मेहनत से बादल राज्य में निवेश के लिए प्रयत्नशील हैं, उससे पता लगता है कि वह विकास के लिए कितने सक्रिय हैं। पंजाब ने 2013 के सम्मेलन के दौरान किए गए वायदे पूरे किए गए। वह पंजाब में बड़े स्तर पर सेवा केंद्र स्थापित करेंगी। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने की बात भी कही।
4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?
हीरो मोटोकोर्प के संयुक्त प्रबंधकीय निदेशक सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि वह सुखबीर की भावना का सत्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रयास बादल की ओर से लगातार किए गए हैं, उनका नतीजा सबके सामने है।
4G सुविधा को लेकर देखिए ये क्या बोल गए मुकेश अंबानी?
पीरामल ग्रुप के एमडी अजय पीरामल ने कहा कि उन्होंने बादल की तरह काम करने और कराने की क्षमता वाला कोई अन्य इंसान नहीं देखा। स्पाइसजेट के अजय सिंह ने भी सुखबीर सिंह बादल की तारीफ की।