{"_id":"589ece2a4f1c1be71737b443","slug":"punjabi-singer-gurdas-maan-new-song-punjab-viral-on-youtube-showing-real-picture-of-today-s-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरदास मान का ये नया गाना आपके रौंगटे खड़े कर देगा, अब तक देख चुके हैं 44 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदास मान का ये नया गाना आपके रौंगटे खड़े कर देगा, अब तक देख चुके हैं 44 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
यूट्यूब पर वायरल हुआ गुरदास मान का नया गाना पंजाब
मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यह यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, आप भी देखिए इसे।
यूट्यूब पर वायरल हुआ गुरदास मान का नया गाना पंजाब
इस गाने का नाम है ‘पंजाब’। गाने में भगत सिंह का बचपन यानी बाल भगत सिंह दिखाए हैं, जो हाथ में रस्सी और लालटेन लिए खेत में जाते हैं और फांसी के फंदे को ही अपनी जिंदगी की वकलात और अखाड़ा बताते हैं। गाने में गुरदास मान को वक्त दिखाया गया है, जो बाल भगत सिंह को पंजाब की भविष्य दिखाते हैं। इस गाने में गुरदास मान शहीद भगत सिंह को आज के पंजाब की वो तस्वीर दिखाते हैं, जिसे भगत सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
गाने में नशे में डूबे पंजाब, महिलाओं से अत्याचार, हानिकारक फसलें, युवाओं में ड्रग्स की लत को दिखाया गया है। गाने में दिखाया है कि नशे में धुत्त एक बेटा अपने बाप की अर्थी को कंधा तक नहीं दे पाता है और बेटे की जगह बेटी अपने पिता की अर्थी को कंधा देती है। आज के पंजाब की इस तस्वीर को देखकर बाल भगत सिंह अपने नाम को इतिहास से मिटाने की कोशिश करते हैं, जिसे गुरदास मान रोक देते हैं और बाल भगत सिंह ये सब देखकर बहुत रोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
रिलीजिंग के दौरान गुरदास मान ने बताया कि अपनी नई एलबम के गीतों में उन्होंने हर उस नशे और बुरी आदत पर कटाक्ष किया है, जो लोग जानबूझ कर करते हैं। इस गीत की शूटिंग पंजाब में पटियाला, जालंधर, अमृतसर एवं अन्य ऐसी ही कुछ जगहों पर की गई है। एक गाने को शूट करने में आठ दिन का समय लगा। वहीं, सभी स्टंट खुद किए हैं और इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
गुरदास मान ने बताया कि इस गीत में कुछ शॉट ऐसे भी हैं, जिनमें उन्हें 120 फुट की ऊंचाई पर हवा में लटकना पड़ा है। विडियो में दिखाया गया है कि देश की आजादी के लिए शहीद हुए भगत सिंह को गुरदास उनके बाल्यावस्था के रूप में आज की दुनिया में वापस लेकर आते हैं और उन्हें देश में अब के हालात से रूबरू कराते हैं। वह इन नन्हे भगत सिंह को बताते हैं कि देश को अंग्रेजों से आजादी तो मिल जाएगी, लेकिन इसके बाद जो होगा वह बेहद दुखद है।