फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए एक पंजाबी गायक, जिसकी मौत आज तक एक रहस्य बनी हुई है

Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila and Amarjot Kaur murder mystery
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
देश में कई ऐसे मर्डर केस है जो आज तक अनसुलझे हैं। इन्हीं में से एक केस है इस पंजाबी गायक की हत्या का, जो आज तक एक राज बना हुआ है।
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila and Amarjot Kaur murder mystery
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
हम बात कर रहे हैं पंजाबी विद्रोही अमर सिंह चमकीला। बेखौफ होकर अपने गीतों के जरिए समाज की बात को लोगों को सामने रखने वाले अमर सिंह चमकीला को एक मोटरसाइकिल गिरोह ने दिन-दहाड़े गोलियों से भून दिया था। इनके बारे में बता दें कि ये अमर सिंह पंजाब में जन्‍मे थे। इन्‍होंने बेहद कम समय में ही संगीत की दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली थी।
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila and Amarjot Kaur murder mystery
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
गीतकार होने के साथ ही साथ वह एक बेहतरीन मंच कलाकार भी थे। इनकी हत्‍या की गुत्‍थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। इनकी खासियत ये थी कि ये अपने गीतों के माध्‍यम से उन खास चीजों का जिक्र किया करते थे, जिसे उन्‍होंने अपने ग्रामीण जीवन में देखा था। अक्‍सर वे सामाजिक कुरीतियों, नशे, मादक प्रदार्थ जैसे मामलों पर बात करते थे। यही वजह थी कि उनके चाहने वाले काफी ज्‍यादा थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila and Amarjot Kaur murder mystery
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
ऐसे में कुछ लोग थे जो इस गायक के पीठ पीछे इनकी बुराई भी करते थे। इसी राह पर चलते हुए जब चमकीला अपने कॅरियर के शीर्ष पर थे, तो उनके क्रांतिकारी गीत ही उनकी जान के दुश्मन बन गए। इस कारण चमकीला को खालिस्तानी उग्रवादियों से कई बार मौत की धमकी भी मिली। इसी बीच इन्‍होंने एक अलग जाति से ताल्‍लुक रखने वाली अमरजोत कौर से शादी कर ली।
विज्ञापन
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila and Amarjot Kaur murder mystery
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
8 मार्च 1988 को लगभग 2 बजे का वह समय था, जब चमकीला और उनकी पत्नी पंजाब के गांव महसामपुर में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे उन पर मोटरसाइकल गिरोह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में चमकीला और अमरजोत के साथ उनके दो साथी भी मारे गए। उस समय अमरजोत प्रेग्‍नेंट थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed