पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। छात्र अपना नतीजा ऑनलाइन भी देख सकते हैं। लेकिन नतीजे देखने के लिए इन कदमों को फॉलो करें-
परीक्षा के रिजल्ट रविवार को जारी किए जा सकते हैं और यह परीक्षा रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट के साथ थर्ड वेबसाइट पर भी जारी होंगे। परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था और परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपने नतीजे देखेंगे, जिसकी वजह से वेबसाइट पर कुछ तकनीकी दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में थोड़ा इंतजार करने के बाद अपने नतीजे देखें।
इस बार पंजाब बोर्ड अन्य राज्यों की अन्य वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेगा, जिसमें indiaresults.com शामिल है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार यहां भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए पहले ही अपनी इमेल आईडी और फोन नंबर भी रजिस्टर करवा सकते हैं, जिससे रिजल्ट घोषित होते ही आपकी मेल आईडी पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी इमेल आईडी रजिस्टर करवा सकते हैं।
5 of 7
punjab school edcation result to be declared
अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in या indiaresults.com पर जाएं। उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें, जिसमें रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल हो सकते हैं। उसके बाद अपना रिजल्ट देख लें।