फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's first Bal mitra police station set up in Mandi Gobindgarh

यह हैं पंजाब के पहले बाल मित्र थाने की तस्वीरें, खूबियां जान आप भी कहेंगे वाह!

Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab's first Bal mitra police station set up in Mandi Gobindgarh
बाल मित्र पुलिस स्टेशन

लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में पंजाब का पहला बाल मित्र पुलिस स्टेशन खुल गया है। इसका उद्घाटन एडीजीपी (सीएडी एवं महिला बच्चों के मामले) पंजाब गुरप्रीत कौर देओ ने किया। इस थाने में बच्चों के लिए खास तौर पर दीवारें डिजाइन करवाईं गई हैं। खिलौने, गेम्स, एलईडी, किताबों से लैस स्वच्छ कमरे हैं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर एडीजीपी देओ ने कहा कि बाल मित्र पुलिस स्टेशन बनाने का मुख्य मकसद बच्चों के अंदर से पुलिस के झिझक को दूर करने और एक सुखदायक माहौल में उनकी मुश्किलों का हल करना है। पंजाब का यह पहला बाल मित्र पुलिस स्टेशन है, जिसे आज लोगों को समर्पित कर दिया गया है। यहां बच्चों को घर जैसा माहौल मिलेगा, जिससे बच्चा अपने साथ हुई अन्याय या दुख तकलीफ बिना किसी घबराहट से बता सकेंगे और यहां उनकी हर मुश्किलों का पूरा हल किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab's first Bal mitra police station set up in Mandi Gobindgarh

उन्होंने कहा कि पंजाब भर में 'बचपन बचाओ आंदोलन' के अंतर्गत यह पुलिस स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। उक्त पुलिस स्टेशन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को तय समय में इंसाफ मिले। इस मौके पर एसपीडी हरपाल सिंह, एसपीएच नवरीत सिंह विर्क, एसपी अमरजीत सिंह मटवानी, डीएसपी हरदीप सिंह बडूंगर, डीएसपी अमलोह सुखविन्दर सिंह, डीएसपी मनजोत कौर, ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह और बचपन बचाओ आंदोलन के स्टेट कोआर्डिनेटर यादविंदर सिंह मौजूद रहे।

एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अमनीत कौंडल ने बताया कि इस पुलिस स्टेशन में बच्चों संबंधी दो श्रेणी (चिल्ड्रेन कॉनफ्लिक्ट विद लॉ और चिल्ड्रेन नीड केयर एंड प्रोटेक्शन) के आधार पर जुवेनाइल जस्टिस कमेटी (जेजेसी) और बाल भलाई कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के साथ तालमेल के साथ कार्रवाई की जाएगी। 

चिल्ड्रेन कॉनफ्लिक्ट विद लॉ में अपराधों के साथ संबंधित बच्चें शामिल होंगे और चिल्ड्रेन नीड केयर एंड प्रोटेक्शन में बाल मजदूरी, बाल-विवाह, बच्चों के साथ हिंसा आदि मामले शामिल होंगे। पुलिस स्टेशन में बच्चों के बयान दर्ज करवाने और दिव्यांग बच्चों के लिए भी विशेष सहूलतें मुहैया करवाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed