ड्रग्स के तस्करों का पकड़ते- पकड़ते पुलिस का जवान खलनायक बन गया, और उसने वर्दी की आड़ में खुद करोड़ो के इस कारोबार में शामिल हो गया।
‘बहादुर’ इंस्पेक्टर के नाम से मशहूर और करोड़ों रुपये के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने वाले इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को एसटीएफ ने 20 करोड़ की हेरोइन और भारी मात्रा में हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह इन दिनों कपूरथला में सीआईए स्टाफ के एसएचओ पद पर तैनात है।
आरोपी के फगवाड़ा स्थित सरकारी आवास से भारी असलाह और नशे की खेप बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग के अलावा अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कपूरथला में तैनात इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है और नशा तस्करों के साथ उसके संबंध हैं।
4 of 7
ड्रग्स स्मगलिंग
- फोटो : डेमो फोटो
इसके बाद एसटीएफ की टीम ने सोमवार सुबह पांच बजे पुलिस लाइन जालंधर में इंदरजीत सिंह के सरकारी आवास पर छापेमारी की और उसको गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की कपूरथला से फिरोजपुर बदली हो चुकी थी लेकिन अभी उसने ज्वाइन नहीं किया था।
इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को साथ लेकर एसटीएफ ने उसके फगवाड़ा स्थित सरकारी आवास नंबर तीन में तलाशी ली तो वहां से चार किलो हेरोइन, तीन किलो स्मैक, 12 बोर के 41 कारतूस, 315 बोर के 43, 32 बोर के 60, 9 एमएम के 66, .32 बोर के 33 कारतूस, एके-47 के 115 कारतूस, 7.62 के 125 कारतूस, 9 एमएम का इटली निर्मित पिस्टल, एक 38 बोर रिवाल्वर, एक एके-47 के अलावा 16 लाख 50 हजार की भारतीय करेंसी के अलावा 3550 पौंड (यूके की करेंसी) बरामद की गई है।