{"_id":"5f7e22c08ebc3e74f325cae8","slug":"punjab-news-in-hindi-harish-rawat-gave-big-statement-on-navjot-singh-sidhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत ने क्यों कहा- सिद्धू ऐसा शेर जो सड़ा मांस नहीं खाता, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत ने क्यों कहा- सिद्धू ऐसा शेर जो सड़ा मांस नहीं खाता, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत सिद्धू के घर पहुंचे हरीश रावत।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर पंजाब की राजनीति के केंद्र पर है। हरीश रावत के पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सिद्धू की राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। लेकिन मोगा की रैली में अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े करने पर फिर अटकलों का दौर शुरू हुआ। इस बीच सिद्धू को लेकर पूर्व मंत्री व भाजपा नेता ने बड़ा दावा कर दिया। इसके बाद भाजपा में सिद्धू की वापसी के कयास लगने शुरू हुए। अब हरीश रावत ने इन सब पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं...
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की भाजपा में वापसी की अटकलों पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू ऐसा शेर है, जो सड़ा हुआ मांस नहीं खाता। कांग्रेस ने उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी सोच रखी है, जिसमें ढालने के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भूमिका पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के ही नहीं, पंजाब के भी कैप्टन हैं। चुनाव की रणनीति उनकी देखरेख में ही तय होगी।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
हरीश रावत ने कहा कि जब उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई तो वे काफी चिंतित थे लेकिन अब संतुष्ट हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव पर उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में सामंजस्य बनाने के लिए बदलाव जरूरी होता है लेकिन अभी पंजाब में इसकी जरूरत नहीं है। वैसे पंजाब के 11 दिन के प्रवास के दौरान सभी मंत्री, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर यह जानकारी मिल गई है कि संगठन में कहां-कहां गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
अब दिल्ली जाकर इन गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ पर उन्होंने कहा कि यह किसानों का गुस्सा है जो सड़कों और रेलवे ट्रैक पर दिख रहा है। पंजाब भाजपा के पदाधिकारियों को इसकी शिकायत केंद्रीय नेतृत्व से करनी चाहिए कि उनके कृषि कानून के कारण देश का किसान नाराज होकर सड़कों पर उतर आया है।
विज्ञापन
5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
हरियाणा से सबक ले चुका है आलाकमान
पार्टी में गुटबाजी पर कांग्रेस आलाकमान हरियाणा से सबक ले चुका है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अशोक तंवर, सैलजा और हुड्डा के विवाद के कारण पार्टी 29 पर ही सिमट गई थी। पंजाब में ऐसे हालात न हो इसे लेकर आलाकमान कैप्टन और सिद्धू के विवाद को और ज्यादा हवा नहीं देना चाहता। यही कारण है कि हरीश रावत लगातार सिद्धू और कैप्टन को साधने में लगे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।