{"_id":"58ca30204f1c1bb66032bec4","slug":"punjab-cm-captain-amrinder-singh-new-armyman-navjot-singh-sidhu-personal-life-and-political-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: कैप्टन की 'सेना' के बड़े खिलाड़ी सिद्धू के बारे में सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: कैप्टन की 'सेना' के बड़े खिलाड़ी सिद्धू के बारे में सब कुछ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
क्रिकेटर से कॉमेडियन और राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन की 'सेना' के बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी जिंदगी और राजनीतिक कैरियर पर एक नजर।
नवजोत सिंह सिद्धू
बीजेपी से और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर राजनीति में खलबली मचाने के बाद सिद्धू ने मझे हुए राजनेता की तरह चाल चली। पहले आवाज-ए-पंजाब नाम से राजनीतिक फ्रंट बनाया। कांग्रेस में उसका विलय करने की सोची, पर बात नहीं बनी। फिर खुद कांग्रेस ज्वॉइन कर ली और अब विधानसभा चुनाव जीतकर नई सरकार में अहम भूमिका निभाने आ गए हैं। उन्होंने पद की गोपनीयता की शपथ ले ली है।
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू 2004 में राजनीति में आए और छा गए। उन्होंने अमृतसर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा थी और कांग्रेस के आर एल भाटिया को 90 हजार वोटों से मात दी थी। कांग्रेस के जिन सांसद को सिद्धू ने मात दी उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद भी वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। ऐसे दिग्गज को हराया तो स्वभाविक था कि पंजाब की राजनीति में सिद्धू का कद एकाएक ही बड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
2009 के लोकसभा चुनाव में वह दोबारा जीते लेकिन 2014 में बीजेपी ने उनका टिकट तो काटा लेकिन राज्यसभा के रास्ते सिद्धू को संसद भेजना ही पड़ा। पूरे दस साल सिद्धू अमृतसर से सांसद रहे और अब स्थापित नेता हैं। सिद्धू के पिता कांग्रेस के जिला पदाधिकारी रहे हैं। अब सिद्धू और उनकी पत्नी का अमृतसर क्षेत्र में खूब प्रभाव है। अब तो वे सत्ता में आने जा रहे हैं तो निश्चित ही पंजाब में बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को पंजाब राज्य के पटियाला जिले में हुआ था। उनके पिता सरदार भगवंत सिंह सिद्धू भी एक क्रिकेटर थे और वो अपने बेटे नवजोत को एक उच्च श्रेणी के क्रिकेटर के रूप में देखना चाहते थे। सिद्धू ने पटियाला के यदिवेंद्र स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा और चंडीगढ़ के मोहिन्द्रा कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण की और वो पंजाव यूनिवर्सिटी से कानून विषय में स्नातक है।