फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि विधेयक: पंजाब बंद का व्यापक असर, 'रेल रोको' आंदोलन 29 तक बढ़ा, देखें- तस्वीरें

Sat, 26 Sep 2020 12:35 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Sep 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab bandh: See the Photos of Punjab bandh, Farmers Protest against farm bills 2020
किसानों का पंजाब बंद। - फोटो : अमर उजाला

कृषि विधेयकों के विरोध में किसान-मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित पंजाब बंद का जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, मुक्तसर, बरनाला, बटाला, फिरोजपुर में जबरदस्त असर दिखाई दिया, जबकि बाकी जिलों में भी  किसान सड़कों पर डटे रहे। सूबे में बसों के पहिये जाम रहे तो मंडी कारोबारियों ने भी किसानों के समर्थन में कामकाज बंद रखा। 


इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

Punjab bandh: See the Photos of Punjab bandh, Farmers Protest against farm bills 2020

बरनाला में अकाली नेता ने विरोध स्वरूप अपना ट्रैक्टर फूंक दिया तो लंबी हलके के  धरने में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पत्नी हरसिमरत कौर के साथ ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। जबकि राज्य में कई जगह अकालियों ने अलग से धरना दिया। कांग्रेस और आप के  नेताओं कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस बीच, किसान-संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने घोषणा की है कि रेल रोको धरना-प्रदर्शन 29 सितंबर तक जारी रहेगा। पहले यह 26 सितंबर तक चलना था।

Punjab bandh: See the Photos of Punjab bandh, Farmers Protest against farm bills 2020

अमृतसर से चलने वाली सभी गाड़ियों को रद्द करने से रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा छाया रहा। उधर, कस्बा जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के रेल ट्रैक पर दूसरे दिन भी सैकड़ों किसान-मजदूर डटे रहे। इन किसानों के लिए संत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवालों ने लंगर की सेवा की। दरबार साहिब में भी श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही। बंद के चलते सूबे में जरूरी चीजों की सप्लाई भी प्रभावित हुई। राजपुरा के शंभु बैरियर पर कई पंजाबी कलाकारों और गायकों ने धरने में शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab bandh: See the Photos of Punjab bandh, Farmers Protest against farm bills 2020

बरनाला में किसान व अकाली नेता दविंदर सिंह बीहला ने अपने ट्रैक्टर को टांडिया ढाबे के सामने आग लगा दी। उन्होंने कहा कि किसान ही नहीं रहेगा, तो उसका बेटा ट्रैक्टर भी नहीं रहेगा। अगर बिल रद्द न हुआ, तो मैं खुद को भी आग लगा लूंगा। किसानों ने भाजपाइयों के फ्लैक्स उतारकर आग के हवाले कर दिए।

विज्ञापन
Punjab bandh: See the Photos of Punjab bandh, Farmers Protest against farm bills 2020

नाभा में भाकियू एकता (उगराहां) के बैनर तले बौडां गेट पुल के नीचे दूसरे दिन भी रेलवे ट्रैक पर धरना जारी रहा। मोगा में किसानों के साथ राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे समेत प्रमुख चौराहों पर धरने दिए। संगरूर, सुनाम, अबोहर में पूर्ण बंद रहा। बठिंडा में किसानों की 31 जत्थेबंदियों ने बठिंडा अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना दिया। फरीदकोट में आढ़ती, मजदूर व व्यापारियों ने रोष प्रदर्शन किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed