पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सुबह आठ बजे से मतदान चालू है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 117 सीटों पर 2.14 करोड़ वोटर 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। सुबह से ही बूथों के बाहर लंबी लाइनें दिखीं।
2 of 5
जुड़वां सोहना मोहना ने किया मतदान
- फोटो : ANI
जुड़वां सोहना और मोहना ने किया मतदान
जुड़वां बच्चों सोहना और मोहना ने अमृतसर के मनावाला में मतदान केंद्र संख्या 101 पर अपना वोट डाला। पीआरओ गौरव कुमार ने कहा कि यह बहुत ही अनोखा मामला है। चुनाव आयोग ने हमें उचित वीडियोग्राफी करने को कहा। सोहना और मोहना पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के प्रतीक हैं। वे संयुक्त हैं लेकिन दो अलग-अलग मतदाता हैं। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए आरओ ने उन्हें चश्मा देने की व्यवस्था की थी।
3 of 5
मोहाली में मतदाताओं का स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों से मतदाताओं का स्वागत
मोहाली के सेक्टर 78 में एक निजी स्कूल में बनाए गए मॉडल बूथ पर मतदाताओं का ढोल और नगाड़ों से स्वागत किया गया। उन्हें फूल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एक बुजुर्ग दंपति ने मतदान किया
4 of 5
मंदिर में पूजा करते सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : ANI
गुरुघरों और मंदिरों में नतमस्तक हुए चन्नी और भगवंत मान
वोटिंग से पहले सीएम चरणजीत चन्नी ने गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। वहीं मान ने मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में माथा टेका। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अब सब सर्वशक्तिमान और लोगों की इच्छा पर है। हमने सभी प्रयास किए हैं। चन्नी इस बार चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मान ने कहा कि पंजाब के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। कांग्रेस और बीजेपी मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं।
5 of 5
मतदान बूथ में बच्चों के लिए बनाया गया क्रेच।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के लिए बनाया गया क्रेच
सोहाना के पोलिंग बूथ पर क्रेच बनाया गया है ताकि मतदान करने आने वाले परिजनों को दिक्कत न आए।