{"_id":"5c68e6e7bdec2273863324ec","slug":"pulwama-terror-attack-shaheed-kulwinder-singh-funeral-in-ropar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल आकर मंगेतर ने दी शहीद को अंतिम विदाई, मां ने सेहरा-कलगी बांधी, हाथ जोड़ बोली- गर्व है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आकर मंगेतर ने दी शहीद को अंतिम विदाई, मां ने सेहरा-कलगी बांधी, हाथ जोड़ बोली- गर्व है
जगजीत सिंह, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कुलविंदर सिंह को अंतिम विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी नहीं हो पाई, फिर भी वह ससुराल आई और अपने मंगेतर शहीद कुलविंदर सिंह को अंतिम विदाई दी। शवयात्रा चलने से पहले उसने सेल्यूट करके कहा, शहादत पर गर्व करती हूं, शत शत नमन, देखिए तस्वीरें।
2 of 7
कुलविंदर सिंह को अंतिम विदाई
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए गांव रौली वासी शहीद कुलविंदर सिंह का पार्थिव शरीर जब नूरपुरबेदी से गांव रौली ले जाया जा रहा था तो रास्ते में लोगों ने फूलों की वर्षा की। शव के गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और सारा गांव रो पड़ा। विवाह के दौरान की जाने वाली रस्म के अनुसार, शहीद के शव पर सेहरा और कलगी रखी गई, उसके बाद हाथ जोड़कर बोली, बेटा तुम्हारी शहादत पर गर्व है।
3 of 7
कुलविंदर सिंह को अंतिम विदाई
शहीद कुलविंदर की मंगनी गांव लोदीपुर वासी अमनदीप कौर से लगभग ढाई साल पहले हुई थी। आठ नवंबर को शादी होनी तय थी। अमनदीप कौर भी अपने मंगेतर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव पहुंची। इस दौरान अमनदीप कौर कई बार बेहोश हुई। दो लोगों ने सहारा देकर उसे गुरुद्वारा साहिब से घर तक पहुंचाया। अंतिम संस्कार के बाद अमनदीप कौर ससुराल पहुंची तो अपने होने वाले ससुर दर्शन सिंह के गले लग कर काफी देर तक रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुलविंदर सिंह को अंतिम विदाई
शहीद की करीब दो किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। स्थानीय विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने भी उन्हें कंधा दिया। पूर्व सूबेदार गुरचेत सिंह ने शव यात्रा में पीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। श्मशान घाट पहुंचने पर सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को सलामी दी। सीआरपीएफ की ओर से शहीद के शव को लिपटे तिरंगे को जब पिता दर्शन सिंह को सौंपा गया तो उन्होंने तिरंगे को सीने से लगा लिया और कहा अब यही मेरा बेटा है।
विज्ञापन
5 of 7
कुलविंदर सिंह को अंतिम विदाई
दर्शन सिंह ने कहा कि अगर उनका बेटा जंग में दुश्मन को मारकर शहीद होता तो उन्हें ओर गर्व होता। सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि और भी बेटे देश की सेवा कर रहे हैं पर सरकार ने उनके हाथ बांधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जवानों को फायर हवा में और पैरों में करने के लिए बोला है पर छाती पर गोली दागने की इज्जाजत नहीं दी है। अगर सैनिक अपनी मनमर्जी करता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।