{"_id":"5c6f99f2bdec227376728a30","slug":"pulwama-terror-attack-indian-army-renowned-singer-daler-mehndi-announcement-for-soldiers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के जवानों के लिए दलेर मेहंदी का बड़ा एलान, पर एक बात के पक्ष में नहीं, कहते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के जवानों के लिए दलेर मेहंदी का बड़ा एलान, पर एक बात के पक्ष में नहीं, कहते हैं...
Fri, 22 Feb 2019 12:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
दलेर मेहंदी
भारतीय सेना के जवानों के लिए मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी ने बड़ा एलान किया है। लेकिन उनका कहना है कि सैनिकों को लेकर एक बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।
Trending Videos
Daler Mehndi
दलेर मेहंदी ने कहा कि सैनिकों के लिए फंड्स इकट्ठा करने के लिए किसी के भी बुलावे पर पूरे भारत में जाकर शो कर सकता हूं और शो करने के लिए किसी से एक पैसा भी नहीं लूंगा। पिंजौर में एक गाने की शूटिंग करने आए सिंगर ने यह बात कही।
दलेर मेंहदी
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक और बात कही, जिस पर सभी को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सैनिकों को फंड्स दिए जाने के हक में नहीं हैं, इसकी बजाय हर जवान, पुलिस को फंड्स की जगह बुलेट प्रूफ जैकेट, जैमर आदि सुरक्षा संबधित उपकरण देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दलेर मेंहदी
दलेर ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। सैनिक देश की रक्षा करते हैं, ऐसे में उन्हें सुरक्षा देना भी हमारा ही फर्ज है। फंड से बेहतर है कि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं। जो सुविधाएं उन तक नहीं पहुंच पाती, उन्हें उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
दलेर मेंहदी
फिल्मों में काम करने के सवाल का जवाद देते हुए दलेर मेंहदी ने कहा कि अगर फिल्मों में काम करने की बात की जाए तो खुद पैसा लगाकर बॉलीवुड में हीरो बनने से कोई फायदा नहीं है। हां यदि कोई अच्छा रोल होगा या डायरेक्टर, प्रोड्यूसर कहेगा तो रोल के अनुसार सोचेंगे।