{"_id":"56fbf5644f1c1b407bf00157","slug":"protest-of-youth-congress-against-mayor-and-councillor-lathicharge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेयर का घेराव करने आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर का घेराव करने आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
Wed, 30 Mar 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा पार्षद सतीश कैंथ पर दर्ज हुए मामले में युवा कांग्रेस वर्करों ने नगर निगम के बाहर जमकर प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस पार्षदों ने सदन के अंदर हंगामा किया। सदन के बाहर और भीतर दोनों में कांग्रेस ने मेयर से इस्तीफे की मांग की। बाहर पुलिस से झड़प के दौरान यूथ कांग्रेस के कई नेता और एक एसआई घायल हो गए। सदन की बैठक शुरू होने से पहले जब मेयर अपनी सरकारी गाड़ी से नगर निगम परिसर में पहुंचे तो युवा कांग्रेसी उनको घेरने के लिए गाड़ी के पीछे भागे।
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
2 of 5
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
सुरक्षाकर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट बंद कर दिए, लेकिन कार्यकर्ता गेट फांदकर अंदर घुस गए और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कांग्रेसियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस झड़प में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरमेल केसरी, यादविंदर मेहता सहित कई नेताओं को चोटें आई, पुलिस सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह भी इसमें घायल हो गया।
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
3 of 5
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर युवा कांग्रेसियों का कहना था किसतीश कैंथ ने विधवा के प्लाट पर कब्जा करने के बाद वहां पर इमारत बना ली है। पुलिस को मामला दर्ज करने के बाद कैंथ को गिरफ्तार भी करना चाहिए। हरमेल केसरी ने कहा कि ऐसे मेयर को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है जो दाग़ी पार्षद को लेकर सदन की कार्रवाई चला रहा हो और दाग़ी पार्षद को बचाने की कोशिश कर रहा हो। हरमेल केसरी ने कहा कि मेयर दफ़्तर में लगी संघ के नेताओं की तस्वीरों को भी हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
4 of 5
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि यह मेयर दफ़्तर संघ का दफ़्तर नहीं है ओर न ही यह नागपुर जहां संघ के नेताओं की तस्वीरें लगाई जाए। यह चंडीगढ़ है और यह दफ़्तर चंडीगढ़ के लोगों के लिए है न कि संघ के नेताओं की तस्वीरें लगाने के लिए। जब तक संघ के नेताओं की यह तस्वीरें नहीं उतरती तब तक युवा कांग्रेस अपने प्रदर्शन जारी रखेगी।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
5 of 5
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रही है । यदि दल बदल विधेयक चंडीगढ़ में भी लागू होता तो भाजपा आज घुटने पर होती। प्रदर्शन में पूर्व मेयर कमलेश, यादविंदर मेहता, आशीष गजनवी, यैंकी कालिया, सिया राम, संदीप सिंह हनी, नवदीप, वासु, जतिंदर यादव, अजय शर्मा, रवि ठाकुर, सुनील कुमार, राजीव मोदगिल, मनोज फूल सिंह, धर्मवीर सिसोदिया, रंजनी तलवार, राम आसरे, सोहिल आिदि प्रमुख लोग भी शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।