पीयू में पुलिस ने छात्राओं को पटक कर पीटा, तस्वीरें
पंजाबी यूनिवर्सिटी(पटियाला) में वीरवार सुबह जबरदस्त हंगामा हुआ। फीस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी के गेटों को बंद करके धरना दे रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा व उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। गुस्साए विद्यार्थियों ने पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों पर ईंट व पत्थर बरसाए।
पीयू में पुलिस ने छात्राओं को पटक कर पीटा, तस्वीरें
छात्रों की पुलिस से हाथापाई भी हुई। विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर स्थित सिक्योरिटी स्टाफ के कमरे के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान आठ छात्र-छात्राओं के अलावा एसडीएम व चार पुलिस अधिकारी व मुलाजिम भी घायल हो गए। स्टूडेंट्स अब लंबित मांगों को पूरा करवाने के साथ आरोपी पुलिस कर्मियों समेत यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
पीयू में पुलिस ने छात्राओं को पटक कर पीटा, तस्वीरें
पंजाबी यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन (पुरसा) के प्रेसीडेंट इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को हड़ताल के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स की मांगों को मान लिया था, बावजूद इसके जब उनकी मांगें न लागू हुईं, तो उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।
पीयू में पुलिस ने छात्राओं को पटक कर पीटा, तस्वीरें
वीरवार सुबह सात बजे यूनिवर्सिटी के मेन गेट समेत बाकी गेट बंदकर विद्यार्थी संगठनों ने धरना देना था, मगर जब ही पुरसा, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ), यूनाइटेड स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले स्टूडेंट्स मेन गेट पर पहुंचे, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मेन गेट को बाहर से ताले लगा रखे थे। स्टूडेंट्स ने ताले तोड़ गेट को बंद कर धरना देने लगे।
पीयू में पुलिस ने छात्राओं को पटक कर पीटा, तस्वीरें
इसी बीच पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। कुछ देर में एसडीएम गुरपाल सिंह चहल भी वहां आए, बात करने के लिए स्टूडेंट्स ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इस पर 40-50 पुलिस मुलाजिमों ने यूनिवर्सिटी के इंक्वायरी एंड इंफार्मेशन सेंटर के गेट को बंद करके खड़े स्टूडेंट्स के साथ धक्का-मुक्की की व उन पर लाठियां बरसा दी। हालात नाजुक होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स यूनिवर्सिटी पहुंच गई।