रामपाल के समर्थकों का गुस्सा देख पुलिस सन्न
सतलोक आश्रम के कथित संत रामपाल भले ही जेल में कुकर्मों की सजा भुगत रहे हैं, लेकिन उनकी पेशी पर उमड़े समर्थकों को देख पुलिस हैरान है। देखिए, क्यों?
रामपाल के समर्थकों का गुस्सा देख पुलिस सन्न
रोहतक में रामपाल की पेशी के दौरान पुलिस के भारी भरकम तामझाम के बाद भी समर्थक कोर्ट और बार कार्यालय की छतों तक पहुंच गए। कई बार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से उनकी बहस भी हुई।
रामपाल के समर्थकों का गुस्सा देख पुलिस सन्न
रामपाल की पेशी के बाद जब उसको पुलिस वैन में वापस लेकर जा रही थी तो एक राहगीर ने कुछ अपशब्द कह दिए। इतना सुनते ही सड़क पर चलते समर्थकों ने राहगीर की धुनाई कर दी। मारपीट देखकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहगीर को छुड़वाया।
रामपाल के समर्थकों का गुस्सा देख पुलिस सन्न
इससे पहले, सुबह ही हजारों की तादाद में समर्थक मानसरोवर पार्क, अंबेडकर चौक, लघु सचिवालय और कोर्ट के पास जमा हो गए। वैन पहुंचते ही समर्थकों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। छोटी-छोटी टुकड़ी बना समर्थक कोर्ट के अंदर तक पहुंच गए।
रामपाल के समर्थकों का गुस्सा देख पुलिस सन्न
कोर्ट में पहुंचने के बाद भी एक घंटे तक रामपाल को वैन में ही बैठाए रखा गया। इस दौरान रामपाल के साथ पेशी भुगतने आए साथी आरोपी लगातार उसकी आवभगत में लगे रहे। साफों से रामपाल को पंखा करते रहे। पेशी भुगतने के बाद भी रामपाल को वैन में ही फिर से एक घंटे तक बैठाया गया।