बीच सड़क गाते-बजाते, ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए प्राइड वॉक निकाली गई। यहां क्लिक करके तस्वीरों में देखिए रंगारंग और धमाकेदार डांस, पर ये सभी महिलाएं नहीं हैं।
ये तस्वीरें चंडीगढ़ में क्लिक की गईं, मौका था एलजीबीटी के लिए ‘प्राइड वॉक’ का। लेस्बियन, गे और ट्रांसजेंडर्स के लिए की तरफ से इस प्राइड वॉक का आयोजन किया गया था।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित गर्वोत्सव के दौरान स्टूडेंट सेंटर से लेकर सेक्टर 17 प्लाजा तक प्राइड वॉक निकाली गई। इसमें काफी संख्या में ट्रांसजेंडरों ने हिस्सा लिया।
इससे पहले सभी ने स्टूडेंट सेंटर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें ट्रांसजेंडरों ने जहां लोकनृत्य पेश किए, वहीं कुछ नाटकों का प्रदर्शन भी किया।
ट्रांसजेंडरों ने नाटकों के जरिए समाज को बेहतर दिशा में ले जाने का संदेश दिया। उन्होंने शिपा के प्रचार प्रसार के जरिए समाज को आगे ले जाने के तरीकों पर भी फोकस किया।