फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएसबी में राष्ट्रपति बोले, देश की उच्च शिक्षा में बदलाव लाने की जरूरत

Mon, 16 Jan 2017 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
President said, the country's higher education needs to change
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में बोले राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) की 15वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत में उच्चशिक्षा में बदलाव पर जोर दिया।
President said, the country's higher education needs to change
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में बोले राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारतीय उच्चशिक्षा प्रणाली को एक आधार पर बदलने के लिए अभूतपूर्व कल्पना, गुणवत्ता, संतुलन के साथ रिसर्च की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय शिक्षण संस्थानों के काफी पीछे होने पर भी चिंता व्यक्त की। वहीं, उन्होंने आईएसबी को दूसरे शिक्षण संस्थानों के लिए एक रोल मॉडल बताया। 
President said, the country's higher education needs to change
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में बोले राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आईएसबी के 15वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को दुनिया के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने और शिक्षाविदें को प्रासंगिक अनुसंधान करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नए मानदंडों को स्थापित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
President said, the country's higher education needs to change
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में बोले राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने कहा कि उन संस्थानों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जोकि ऐसा माहौल देने में विश्वास रखते हैं, जिसमें दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों पर शोध करके मानदंड स्थापित किए जा सकें। वहीं, राष्ट्रपति ने संतोष जताते हुए कहा कि भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। 
विज्ञापन
President said, the country's higher education needs to change
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में बोले राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
देश में इस समय 731 यूनिवर्सिटी और 36 हजार से अधिक कॉलेज, आईआईटी और अन्य शिक्षण संस्थान हैं। लेकिन वर्ल्ड रैंकिंग के लिहाज से अब तक भारतीय शिक्षण केंद्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। राष्ट्रपति आईएसबी के छात्रों से रविवार को दूसरी बार मुखातिब हुए थे। इससे पहले अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आईएसबी के विद्यार्थियों और फैकल्टी से मिले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed