Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Service road closed, traffic jams in markets... festive shopping turns into a hassle

Chandigarh News: सर्विस रोड बंद, बाजारों में जाम... त्योहार की खरीदारी बनी मुसीबत

Fri, 06 Nov 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Service road closed, traffic jams in markets... festive shopping turns into a hassle
दक्षिण मार्ग पर निर्माण कार्य से एंबुलेंस और दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित, सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों पर भी वाहनों का कब्जा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली की खरीदारी के बीच शहर की सड़कों पर जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चंडीगढ़-जीरकपुर मार्ग पर दक्षिण मार्ग की सर्विस रोड बंद होने से सुबह-शाम घंटों वाहन रेंग रहे हैं। वहीं, बाजारों की पार्किंग फुल होने के बाद वाहन सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों और घरों के सामने खड़े किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों के साथ बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
हल्लोमाजरा लाइट प्वॉइंट से बहलाना-रायपुर खुर्द लाइट प्वॉइंट तक निर्माण कार्य के चलते आईटीबीपी जोनल ऑफिस और रायपुर खुर्द की ओर जाने वाली दोनों सर्विस रोड बंद हैं। पहले इन रास्तों से दोपहिया, तिपहिया और एंबुलेंस गुजरती थीं, लेकिन अब इन्हें मुख्य सड़क का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने, वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था करने और त्योहारों के दौरान प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
वैकल्पिक व्यवस्था हो
सर्विस रोड बंद करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। -राधे श्याम वर्मा, निवासी सेक्टर-29
अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो
बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकला था, लेकिन ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वॉइंट और मध्यमार्ग तक जाम में फंस गया। त्योहारों में चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात होनी चाहिए। -नजीर खान, निवासी जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से गाड़ी निकालना भी मुश्किल
बाजारों में पार्किंग फुल होते ही लोग घरों के सामने गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे घर से अपनी गाड़ी निकालना भी मुश्किल हो जाता है।-
अरविंद महाजन, निवासी सेक्टर-19
पार्किंग के लिए चक्कर लगाने पड़े
परिवार के साथ दिवाली की खरीदारी के लिए निकले थे, लेकिन बाजार पहुंचने से पहले ही जाम में फंस गए। पार्किंग के लिए कई चक्कर लगाने पड़े। -गोविंदा, निवासी बापूधाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed