फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा, नहर में डूबी 4 माह की गर्भवती

Thu, 05 Mar 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Thu, 05 Mar 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, नहर में डूबी 4 माह की गर्भवती

pregnant woman fell in canal, dead

पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही गर्भवती महिला फिसलकर पति समेत नहर में गिर गई। पति किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन महिला नहर में बह गई। हरियाणा के चरखी दादरी के गांव रावलधी निवासी शक्ति व उसकी पत्नी आशा बाइक से बाबा न्यारमदास मंदिर में पूजा के लिए गए थे। वापस आते समय लोहारु नहर के समीप बने पुल के पास बाइक असंतुलित हो गई जिससे शक्ति व उसकी पत्नी नहर में जा गिरे।

दर्दनाक हादसा, नहर में डूबी 4 माह की गर्भवती

pregnant woman fell in canal, dead

इसी बीच शक्ति तो तैरते हुए नहर से बाहर निकल आया लेकिन उसकी पत्नी पानी के तेज प्रवाह में बह गई। शक्ति ने नहर से बाहर निकलते हुए आवाज लगाई। आसपास से वाहन चालक व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा महिला को निकालने के लिए नहर में कूद पडे़ लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दर्दनाक हादसा, नहर में डूबी 4 माह की गर्भवती

pregnant woman fell in canal, dead

महिला का पता न लगाए जाने पर रोष जताते हुए गांव रावलधी व आसपास के ग्रामीण बुधवार सवेरे मौके पर पहुंचे और चरखी दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जमकर बवाल काटा। इसके बाद एसडीएम विजेंद्र सिंह हुड्डा, डीएसपी रमेश कुमार, नहर विभाग के कार्यकारी अभियंता समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण जाम में डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, नहर में डूबी 4 माह की गर्भवती

pregnant woman fell in canal, dead

बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस के अनुसार नहर के पुल के समीप महिला की चुन्नी मिली। प्रशासन की ओर से पांच गोताखोर महिला की खोजबीन में जुटे, साथ ही पीछे से नहर के पानी को कम करवा दिया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चार माह की गर्भवती महिला का शव घीकाड़ा पंप हाउस के पास से ढूंढ निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed