फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भरी गर्मी के बीच लगा महंगी बिजली का झटका, जानिए कितने रेट बढ़ाए गए

Sun, 11 Jun 2017 09:40 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
 power terrif had increase in punjab
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला
गर्मियों के बीच महंगी बिजली का जोरदार झटका लगा है, प्रति यूनिट दो रुपए तक दाम बढ़ गए हैं
 power terrif had increase in punjab
massive power shortage
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जनता को 5 रुपये यूनिट बिजली देने का एलान अभी मूर्तरूप भी नहीं ले पाया कि उधर, पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने सूबे के उद्योगों को जोर का झटका दे दिया है। पावरकॉम ने एक जून से उद्योगों को शाम छह से रात 10 बजे तक दी जा रही बिजली की मौजूदा दर में 2 रुपये प्रति यूनिट का इजाफा कर दिया है। 
 power terrif had increase in punjab
punjab power
कैप्टन अमरिंदर सिंह के सस्ती बिजली मुहैया कराने के एलान के बाद उद्योगपतियों ने भी सस्ती बिजली की मांग उठाई हुई थी, लेकिन फैसला उसके विपरीत आया है। खास बात यह है कि पीएसपीसीएल की ओर से राज्य में पूर्व सरकार के दौरान उद्योगों को जो छूट दी जा रही थी, उसे समाप्त कर दिया है। इस फैसले के बाद से सूबे में उद्योगपति अब शाम छह बजे के बाद अपनी फैक्टरियां बंद करने लगे हैं। शाम होते ही इंडस्ट्रियल एरिया में सन्नाटा पसरने लगा है। सीआईसीयू के अध्यक्ष अवतार सिंह का कहना है कि बिजली के दाम बढ़ाने का फैसला पिछली सरकार के दौरान लिया गया था, लेकिन तब सीआईसीयू की मांग पर तत्कालीन सरकार ने यह फैसला स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
 power terrif had increase in punjab
punjab power
2014 से लागू किया फैसला
पीएसपीसीएल ने उस स्थगित फैसले को एक जून, 2017 से ही नहीं, बल्कि एक अप्रैल, 2014 से लागू कर दिया है, जब यह फैसला स्थगित किया गया था। अवतार सिंह ने बताया कि पीएसपीसीएल ने पुराना सर्कुलर ही फिर से जारी कर दिया है, जिसका सीधा अर्थ है कि उद्योगों को बढ़े हुए 2 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान भी एक अप्रैल, 2014 से करना होगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद तो फैक्टरी मालिक अगर अपने उद्योग बेच भी दें, तब भी बिजली के बकाया बिल का पूरा भुगतान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
 power terrif had increase in punjab
punjab power
सबसे ज्यादा नुकसान लुधियाना के उद्योगपतियों को 
सीआईसीयू के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि उद्योगों को महंगी बिजली का सबसे ज्यादा नुकसान लुधियाना में इंडक्शन व फोर्जिंग इंडस्ट्री को होगा। ये उद्योग लंबे समय तक डीजल के सहारे चलते रहे थे, लेकिन पिछली सरकार के समय इन्हें सस्ती बिजली मुहैया करवाकर उनमें डीजल का इस्तेमाल रोका गया था। अवतार सिंह ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ने से यह उद्योग फिर से डीजल पर लौटने को मजबूर हो जाएंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed