फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों के कत्ल का खौफनाक सच, बेटी ने ही खत्म कर दी पूरी फैमिली...एक साथ 8 हत्याएं

Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Poonia murders, relu ram punia and family murderer sanjeev absconding
रेलू राम पूनिया और परिवार हत्याकांड
हम आपको रिश्तों के कत्ल की वो खौफनाक कहानी याद करा रहे है, जिसमें एक बेटी ने अपने ही मां-बाप, भाई और बच्चों समेत 8 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतक विधायक रेलूराम पूनिया के भाई ने फैमिली को इंसाफ दिलाने के लिए राम सिंह ने लंबी लड़ाई लड़ी, जिनकी मई 2017 में हिसार-टोहाना रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
Poonia murders, relu ram punia and family murderer sanjeev absconding
रेलू राम पूनिया और परिवार हत्याकांड
यह हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। क्योंकि परिवार का हत्यारा, मृतक का दामाद संजीव फरार हो गया है। वह पैरोल पर आया था, लेकिन 14 दिन की समय सीमा खत्म होने के बाद भी वह जेल नहीं लौटा। अब पता चला है कि उसने पुलिस को चकमा दिया है। वह हरियाणा में यमुनानगर के चंगनौली स्थित अपने घर गया ही नहीं।
Poonia murders, relu ram punia and family murderer sanjeev absconding
रेलू राम पूनिया और परिवार हत्याकांड
जानकारी के मुताबिक, संजीव मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। उसने संजीव कुमार ने पैरोल एप्लीकेशन में बिलासपुर के गांव चंगनौली का एड्रेस दिया, जबकि वह यहां आया ही नहीं। संजीव ने फरीदाबाद जेल से पैरोल की अर्जी लगाई थी। इसी बीच 18 फरवरी को संजीव उसकी पत्नी सोनिया को कुरुक्षेत्र जेल ट्रांसफर कर दिया गया। मई में संजीव को 14 दिन की पैरोल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Poonia murders, relu ram punia and family murderer sanjeev absconding
रेलू राम पूनिया और परिवार हत्याकांड
कुरुक्षेत्र जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुभाषचंद्र के मुताबिक, पैरोल अर्जी में परिजनों से मिलना वजह बताया था। लेकिन चंगनौली में जिस मकान का एड्रेस दिया गया, उसके मालिक बलदेव सिंह बताते हैं कि संजीव की मां कभी कभी यहां पर आती थी। उन्होंने आज तक उन्हें किराया भी नहीं दिया। उनका कहना है कि पिछले चार-पांच माह से संजीव की मां गांव में नहीं आई। अब कमरे पर ताला पड़ा है।
विज्ञापन
Poonia murders, relu ram punia and family murderer sanjeev absconding
रेलू राम पूनिया और परिवार हत्याकांड
गौरतलब है कि 23 अगस्त 2001 को अंबाला के प्रभुवाला गांव में पूर्व विधायक रेलूराम और उनके परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में रेलूराम पूनिया के अलावा उनकी पत्नी कृष्णा, बेटे सुनील, बहू शकुंतला, बेटी प्रियंका, 4 साल के पोते लोकेश, ढाई साल की पोती शिवानी और डेढ़ महीने की प्रीति शामिल थे। 31 मई 2004 को सेशन जज की अदालत ने मृतक की बेटी सोनिया और दामाद संजीव को फांसी की सजा सुनाई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed